Jeevan Pramaan Patra: पेंशनर्स इस सर्विस के जरिये ऑनलाइन स्वयं जमा कर सकते हैं डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Life Certificate Deadline 30 November: पेंशन प्राप्त करना जारी रखने के लिए पेंशनर्स को अपना सालाना जीवन प्रमाण पत्र 30 नवंबर 2022 तक जमा करना है

अपडेटेड Nov 07, 2022 पर 2:16 PM
Story continues below Advertisement
फेस पहचान सर्विस का इस्तेमाल कर पेंशनर्स सबमिट कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट।

Life Certificate Deadline 30 November: पेंशन प्राप्त करना जारी रखने के लिए पेंशनर्स को अपना सालाना जीवन प्रमाण पत्र 30 नवंबर 2022 तक जमा करना है। पेंशनर्स स्वयं ब्रांच जाकर या ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) जमा करने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर पेंशनर्स के लिए एक नेशनल लेवल पर कैंपेन चला रही है।

शुरू की फेस ऑथेंटिकेशन सर्विस

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि अमृत काल में एक डिजिटल रूप से सशक्त पेंशनभोगी एक डिजिटल रूप से सशक्त राष्ट्र के निर्माण करने में मदद करेगा। पहले सरकार ने बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल करके डीएलसी जमा करने के लिए एक प्रणाली शुरू की। इसके बाद आधार डेटाबेस पर आधारित एक फेस-रिकग्निशन टेक्नोलॉजी सिस्टम विकसित किया गया, जिससे किसी भी एंड्रॉइड-आधारित स्मार्टफोन से डीएलसी देना संभव हो गया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने नवंबर में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट का नेशनल लेवल पर अभियान की शुरुआत की और सभी पेंशनभोगियों से फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक की सुविधा का लाभ उठाने का आग्रह किया।


 

फेस पहचान सर्विस का इस्तेमाल कर सबमिट कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट

1) गूगल प्ले स्टोर पर जाएं और आधार फेस आईडी एप्लिकेशन डाउनलोड करें।

2) फेस एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए https://jeevanpramaan.gov.in/ पर जाएं।

3) जरूर ऑथोराइजेशन देनी होगीय़ उपयुक्त प्राधिकरण प्रदान करें।

4) ऑपरेटर ऑथेन्टिकेशन पूरा करें और फेस का स्कैन करें। ये वन टाइम प्रोसेस है।

5) डिवाइस अब डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जेनरेशन और पेंशनर ऑथेंटिकेशन के लिए तैयार है।

6) अब पेंशनर्स को को जरूरी जानकारी देनी होगी।

7) जानकारी भरने के बाद पेंशनभोगी का लाइव फोटो स्कैन करना होगा।

8) सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।

9) पेंशनर्स को वैरिफिकेशन के समय मोबाइल नंबर पर डीएलसी डाउनलोड करने के लिंक के साथ एक मैसेज भी मिलेगा।

EWS Quota: देश में जारी रहेगा EWS आरक्षण, 10 फीसदी रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मुहर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।