Get App

JioFinance ऐप से अब बैंक एफडी में कर सकते हैं निवेश, 8.15 फीसदी तक रिटर्न वाले एफडी उपलब्ध

JioFinance ने यूनियन स्मॉल फाइनेंस बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनंस, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक और महिंद्रा फाइनेंस से समझौता किया है। ये बैंक अलग-अलग पीरियड के एफडी पर सालाना 8.15 फीसदी तक इंटरेस्ट ऑफर कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 12, 2026 पर 3:20 PM
JioFinance ऐप से अब बैंक एफडी में कर सकते हैं निवेश, 8.15 फीसदी तक रिटर्न वाले एफडी उपलब्ध
जियोफाइनेंस रिलायंस ग्रुप की फाइनेंशियल इकाई है।

जियोफाइनेंस ऐप के जरिए अब बैंकों और एनबीएफसी के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में निवेश किया जा सकता है। यह मोबाइल ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए है। यूजर्स इस ऐप पर अलग-अलग बैंकों और एनबीएफसी के एफडी के इंटरेस्ट रेट्स सहित दूसरी जानकारियां हासिल कर सकते हैं। इससे एफडी में निवेश का फैसला लेने में आसानी होगी।

इन बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिट में कर सकते हैं निवेश

JioFinance ने यूनियन स्मॉल फाइनेंस बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनंस, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक और महिंद्रा फाइनेंस से समझौता किया है। ये बैंक अलग-अलग पीरियड के एफडी पर सालाना 8.15 फीसदी तक इंटरेस्ट ऑफर कर रहे हैं। कई लोग बैंकों के फिस्क्ड डिपॉजिट में पैसा रखना पसंद करते हैं। उन्हें यह सुरक्षा के लिहाज से सही लगता है।

ऐप के डैशबोर्ड पर एफडी के बारे में हर जानकारी उपलब्ध

सब समाचार

+ और भी पढ़ें