जुबिलेंट फूड (Jubilant Food) ने 31 दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही के नतीजे जारी किये जिसके मुताबिक सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2021-22 की इस तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 7.5 प्रतिशत बढ़कर 133.2 करोड़ रुपये हो गया जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 123.9 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 13.2 प्रतिशत बढ़कर 1,210.8 करोड़ रुपये रही है जो कि पिछले साल की तीसरी तिमाही में 1,069.3 करोड़ रुपये रही थी।
सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी का एबिटडा 14 प्रतिशत बढ़कर 319.2 करोड़ रुपये पर रहा। सालाना आधार पर कंपनी का एबिटडा मार्जिन 26.2 प्रतिशत बढ़कर 26.4 प्रतिशत रहा।
BROKERAGES ON JUBILANT FOOD
MORGAN STANLEY की JUBILANT FOOD पर राय
MORGAN STANLEY ने JUBILANT FOOD पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 5000 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि वे कंपनी की ग्रोथ की क्षमताओं को लेकर पॉजिटिव नजरिया रखते हैं।
CLSA की JUBILANT FOOD पर राय
CLSA ने JUBILANT FOOD पर रेटिंग को डाउनग्रेड करके बिकवाली की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3920 रुपये से घटाकर 3190 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि नतीजों में कंपनी की मार्जिन पर दबाव है। जिसके चलते उन्होंने FY22-24 में मुनाफे का अनुमान 12-14% घटाया है।
CS की JUBILANT FOOD पर राय
CS ने JUBILANT FOOD पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3800 रुपये से घटाकर 3500 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी से सामान्य ग्रोथ की उम्मीद है जबकि री-ओपनिंग से डाइन-इन में रिकवरी हो सकती है।
Jefferies की JUBILANT FOOD पर राय
Jefferies ने JUBILANT FOOD पर होल्ड रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 4100 रुपये से घटाकर 3750 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि उन्होंने इसका ईपीएस अनुमान 7-8% घटाया है।
Citi की JUBILANT FOOD पर राय
Citi ने JUBILANT FOOD पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 4750 रुपये से घटाकर 4350 रुपये तय किया है।
Sharekhan की JUBILANT FOOD पर राय
Sharekhan ने JUBILANT FOOD पर खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी है और शेयर का लक्ष्य 4707 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के डोमिनोज आय में लगातार बढ़ोत्तरी नजर आ रही है।
Motilal Oswal की JUBILANT FOOD पर राय
Motilal Oswal ने JUBILANT FOOD पर खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी है और शेयर का लक्ष्य 4200 रुपये तय किया है। इन्होंने इसका FY22/FY23/FY24 के लिए EPS अनुमान 8%/14%/15% तक घटाया है क्योंकि इनका मानना है कि Q4FY22 में फिर से कोविड प्रतिबंधों का असर दिखाई दे सकता है।