June Bank Holidays 2026: जून में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
June Bank Holidays 2026: जून 2026 शुरू होने वाला है और अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जून महीने की बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है
Bank Holiday: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जून महीने के बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है।
June Bank Holidays 2026: जून 2026 शुरू होने वाला है और अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जून महीने की बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। इस महीने नियमित शनिवार और रविवार की छुट्टियों के अलावा कई राज्यों में त्योहारों और लोकल त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे।
हालांकि राहत की बात यह है कि बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सर्विस सामान्य रूप से चालू रहेंगी। यानी लोग पैसे ट्रांसफर करने, बिल भरने और दूसरी ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।
पूरे देश में कब बंद रहेंगे बैंक?
जून में सभी बैंक 13 जून को दूसरे शनिवार और 27 जून को चौथे शनिवार के कारण बंद रहेंगे। इसके अलावा 7, 14, 21 और 28 जून को रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
जून में बैंक छुट्टियों की लिस्ट
15 जून, सोमवार को आइजोल और भुवनेश्वर में YMA Day और राजा संक्रांति के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
25 जून, गुरुवार को विजयवाड़ा में मुहर्रम के कारण बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।
इसके अगले दिन यानी 26 जून, शुक्रवार को मुहर्रम और आशूरा के चलते देश के कई बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, पटना, श्रीनगर, भोपाल, रांची और कई अन्य शहर शामिल हैं।
29 जून, सोमवार को शिमला में संत गुरु कबीर जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं 30 जून को आइजोल में Remna Ni त्योहार के चलते बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
बैंक जाने से पहले क्या करें?
क्योंकि भारत में बैंक छुट्टियां राज्यवार तय होती हैं, इसलिए हर शहर में छुट्टियों की तारीख अलग हो सकती है। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टियों की जानकारी जरूर चेक कर लें।
जून में छुट्टियों की पूरी लिस्ट
15 जून, सोमवार को आइजोल और भुवनेश्वर में YMA Day और राजा संक्रांति के कारण बैंक बंद रहेंगे।
25 जून, गुरुवार को विजयवाड़ा में मुहर्रम के मौके पर बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।
26 जून, शुक्रवार को मुहर्रम और आशूरा के चलते नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, पटना, श्रीनगर, भोपाल, रांची समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
29 जून, सोमवार को शिमला में संत गुरु कबीर जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
30 जून, मंगलवार को आइजोल में Remna Ni त्योहार के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
इसके अलावा 13 जून को दूसरे शनिवार और 27 जून को चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
रविवार की छुट्टियों के चलते 7, 14, 21 और 28 जून को भी देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।