Kangna Ranaut Networth: कंगना रनौत के पास है 7 किलो सोना, 63 करोड़ की प्रॉपर्टी, 50 LIC पॉलिसी, इतनी करोड़ है नेटवर्थ

Kangna Ranaut Networth: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव लड़ रही है। भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत ने मंगलवार को ₹91 करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की

अपडेटेड May 15, 2024 पर 5:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Loksabha Election 2024: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव लड़ रही है।

Loksabha Election 2024: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव लड़ रही है। भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत ने मंगलवार को ₹91 करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की, जिसमें ₹28.7 करोड़ की चल संपत्ति और ₹62.9 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है। रनौत पर ₹17.38 करोड़ का कर्ज भी है।

4 करोड़ रुपये की है लग्जरी कारें

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री के पास 3.91 करोड़ रुपये की लग्जरी कारें हैं, जिनमें एक बीएमडब्ल्यू और दो मर्सिडीज बेंज शामिल हैं। उन्होंने लगभग 21 लाख रुपये का निवेश शेयर मार्केट में किया है। उन्हेंने अपने एफिटडेफिट में बताया कि उन्होंने शेयर बाजार में 21 लाख रुपये लगाए और 11 लोगों को पर्सनल लोन दिये हैं।


5 करोड़ रुपये का है गोल्ड

अभिनेत्री कंगना रनौत के पास लगभग ₹5 करोड़ मूल्य का सोना, ₹50 लाख मूल्य की 60 किलोग्राम चांदी और ₹3 करोड़ मूल्य के 14 कैरेट हीरे के गहने हैं। रनौत के पास बांद्रा (मुंबई), जीरकपुर (चंडीगढ़) और मनाली (कुल्लू) में भी संपत्तियां हैं। बांद्रा में उनके अपार्टमेंट की कीमत 23.98 करोड़ और मनाली में 4.97 करोड़ है।

कंगना रनौत ने ली हैं 50 LIC पॉलिसी

उनके नाम पर 50 जीवन बीमा निगम (LIC) पॉलिसियां हैं। चुनाव आयोग में दायर हलफनामे के अनुसार रनौत ने अपनी 12वीं कक्षा की शिक्षा चंडीगढ़ स्थित एक निजी स्कूल से पूरी की। रनौत के खिलाफ मुंबई के दो पुलिस स्टेशनों में दो मामले भी दर्ज हैं। हालांकि, उन पर किसी भी मामले में आरोप नहीं लगाया गया है।

1 जून को होगा मंडी में चुनाव

हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 1 जून को चुनाव होना है, जो संसदीय चुनाव का 7वां और अंतिम चरण है। नामांकन दाखिल करने पर रनौत ने कहा कि मंडी से चुनाव लड़ने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है। मैं बॉलीवुड में सफल रही हूं और मुझे उम्मीद है कि मुझे राजनीति में भी सफलता मिलेगी।

PM Modi In Mumbai: पीएम मोदी आज मुंबई के घाटकोपर में करेंगे मेगा रोड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।