कर्नाटक बैंक FD पर दे रहा है 8% का ब्याज, चेक करें इंटरेस्ट रेट

FD Rates of Karnataka Bank: कर्नाटक बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। कर्नाटक बैंक की नई दरें 3 दिसंबर 2024 से लागू हो गई हैं। कर्नाटक बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर सामान्य जनता को 3.50% से 7.50% की ब्याज दर दे रहा है

अपडेटेड Dec 03, 2024 पर 6:11 PM
Karnataka Bank FD Rates: कर्नाटक बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है।

FD Rates of Karnataka Bank: कर्नाटक बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। कर्नाटक बैंक की नई दरें 3 दिसंबर 2024 से लागू हो गई हैं। कर्नाटक बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर सामान्य जनता को 3.50% से 7.50% की ब्याज दर दे रहा है। जबकि, सीनियर सिटीजन्स के लिए यह दर 3.75% से 8% तक है। सबसे अधिक ब्याज दर 375 दिनों तक के पीरियड के लिए 7.50% (जनरल) और 8% (सीनियर सिटीजन्स) है।

सामान्य जनता के लिए कर्नाटक बैंक की ब्याज दरें

मैच्योरिटी पीरियड ₹ 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर ब्याज दरें (% सालना) ₹3 करोड़ से ₹5 करोड़ तक की एफडी पर ब्याज दरें (% सालना) ₹5 करोड़ से ₹10 करोड़ तक की एफडी पर ब्याज दरें (% सालना)
7 दिन से 45 दिन तक 3.50 3.50 3.50
46 दिन से 90 दिन 4.00 5.25 6.00
91 दिन से 179 दिन 5.25 6.25 6.25
180 दिन से 1 साल से कम 6.25 6.25 6.25
1 साल से 2 साल तक 7.25 7.35 7.35
375 दिन (एफडी और एसीसी)* 7.50 7.50 7.50
2 साल से अधिक से 5 साल तक 6.50 6.50 6.50
5 साल से अधिक से 10 साल तक 5.80 5.80 5.80

सीनियर सिटीजन के लिए कर्नाटक बैंक की ब्याज दरें

परिपक्वता अवधि ₹ 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर ब्याज दरें (% सालना) ₹3 करोड़ से ₹5 करोड़ तक की एफडी पर ब्याज दरें (% सालना)
7 दिन से 45 दिन तक 3.75 3.75
46 दिन से 90 दिन 4.25 5.50
91 दिन से 179 दिन 5.50 6.50
180 दिन से 1 साल से कम 6.50 6.50
1 साल से 2 साल तक 7.85 7.85
375 दिन- (एफडी और एसीसी) 8.00 8.00
2 साल से अधिक से 5 साल तक 7.00 7.00
5 साल से अधिक से 10 साल तक 6.30 6.30


 EPFO ने बदले PF क्लेम करने के नियम, चेक करें क्या चाहिए होंगे डॉक्यूमेंट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।