Get App

दुनिया का सबसे महंगा आम...कीमत लाखों में फिर भी नहीं बेचता ये किसान, वजह जान चौंक जाएंगे

जोसेफ लोबो अपनी छत पर मियाजाकी किस्म के आम उगाते हैं, जो दुनिया के सबसे महंगे आमों में गिने जाते हैं। ये दुनिया के सबसे महंगे आमों में से एक हैं और लगभग 2.5 लाख रुपये से 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 25, 2025 पर 11:44 PM
दुनिया का सबसे महंगा आम...कीमत लाखों में फिर भी नहीं बेचता ये किसान, वजह जान चौंक जाएंगे
ये आम लाखों में बिकते हैं, लेकिन जोसेफ इन्हें न तो बेचते हैं और न ही कोई कारोबार करते हैं(Photo: Canva)

गर्मी के मौसम में हर कोई आम का इंतजार करता है। आम को फलों का राजा भी कहा जाता है। इसके कई सारे वैराईटी होते हैं, जिसमें लगड़ा, चौसा और दशहरी जैसे कई शामिल है। ये आम हमें मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन एक ऐसा आम भी है जिसकी कीमत लाखों में होती है। इसे मियाजाकी आम कहा जाता है। मार्केट में इसकी कीमत लाखों में होती है। वहीं कर्नाटक के उडुपी जिले के शंकरपुरा गांव के रहने वाले जोसेफ लोबो ने अपनी छत पर मियाजाकी आम की खेती करते है। लेकिन वह इस आम को मार्केट में नहीं बेचते हैं। आइए जानते हैं वह इन मियाजाकी आम को क्यों नहीं बेचते हैं।

जोसेफ लोबो अपनी छत पर मियाजाकी किस्म के आम उगाते हैं, जो दुनिया के सबसे महंगे आमों में गिने जाते हैं। ये दुनिया के सबसे महंगे आमों में से एक हैं और लगभग 2.5 लाख रुपये से 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिकते हैं।

क्यों नहीं बेचते हैं आम

स्टार्टअप पीडिया को दिए इंटरव्यू में शंकरपुरा गांव के किसान जोसेफ लोबो ने बताया की वह आम को क्यों नहीं बेचते हैं। जोसेफ लोबो ने कहा, "हम इस धरती पर खाली हाथ आते हैं और खाली हाथ ही जाते हैं। हमारे पीछे बस हमारा नाम ही रह जाता है। ईश्वर ने हमें नेचर का वरदान दिया है और बदले में वह चाहता है कि हम दूसरों के साथ उदारता से बांटें। मैंने मियाजाकी आमों को व्यवसाय का जरिया नहीं बनाया, बल्कि मैं चाहता था कि मेरे दोस्त और परिवार इस महंगे और पोषण से भरपूर फल का स्वाद ले सकें।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें