Get App

KBC15: जसकरण ने दिया एक करोड़ रुपये के सवाल का जवाब, जानिए काट-पीटकर कितने रुपये मिलेंगे

KBC15: कौन बनेगा करोड़पति का 15वां सीजन शुरू हो चुका है। इसके हर सीजन में कोई न कोई करोड़पति जरूर निकलते हैं। किसी भी प्रतिभागी को जीती हुई पूरी रकम नहीं मिलती है। इस रकम का एक बड़ा हिस्सा टैक्स के भेंट चढ़ जाता है। जानिए एक करोड़ रुपये जीतने पर काट-पीटकर कितने रुपये मिलेंगे

Jitendra Singhअपडेटेड Sep 07, 2023 पर 2:42 PM
KBC15:  जसकरण ने दिया एक करोड़ रुपये के सवाल का जवाब, जानिए काट-पीटकर कितने रुपये मिलेंगे
KBC15: इनकम टैक्‍स कानून के मुताबिक इनाम में जीती राशि पर भी कर चुकाना पड़ता है। इसके 30 फीसदी या इससे ज्यादा टैक्स देना पड़ सकता है

KBC15: बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन के क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) के 15वें सीजन में पहला करोड़पति शख्स मिल गया है। पंजाब के जसकरण सिंह (Jaskaran Singh) ने 1 करोड़ रुपये जीत लिए हैं। 7 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब उन्हें नहीं पता था। लिहाजा उन्होंने 1 करोड़ रुपये जीतकर खेल छोड़ने का फैसला किया। अब सवाल ये उठता है कि जसकरण के 1 करोड़ रुपये जीतने के बाद आखिर उन्हें कितने रुपये मिलेंगे। इसके लिए आपको बता दें कि जीती हुई रकम पर टैक्स चुकाना पड़ता है। ऐसे में टैक्स काटकर उनको पैसे मिलेंगे।

जसकरण से 7 करोड़ का सवाल था ‘पद्म पुराण के अनुसार कौन से राजा थे जिन्होंने 100 साल टाइगर के रूप में बिताए, क्योंकि उन्हें हिरण मे श्राप दिया था?’ इस सवाल का जवाब वो नहीं दे सके और क्विट कर दिया।

जसकरण को 1 करोड़ रुपये जीतने के बाद कितने रुपये मिलेंगे?

इनकम टैक्‍स नियमों के मुताबिक, जसकरण को 1 करोड़ रुपये की रकम जीतने पर सीधे 30 फीसदी यानी 30 लाख रुपये तो टैक्‍स देने पड़ेंगे। इनाम की राशि पर इतने से ही छुटकारा नहीं मिलता है। बल्कि अगर आपके जीत की रकम 50 लाख रुपये से ज्‍यादा है तो काटे गए टैक्‍स पर 10 फीसदी सरचार्ज भी देना पड़ता है। 1 करोड़ से ज्‍यादा की राशि पर यह सरचार्ज 15 फीसदी रहता है। इस तरह 30 लाख का 10 फीसदी यानी 3 लाख रुपये सरचार्ज भी चुकाएंगे। अब काटे गए कुल टैक्‍स की रकम पर 4 फीसदी सेस के रूप में चुकाने होंगे। सेस एजुकेशन और कृषि क्षेत्र के लिए वसूला जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें