देश के 2 बैंकों ने बढ़ाया Fixed Deposit पर ब्याज, इन FD पर ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा ब्याज

FD Rates: कोटक महिंद्रा बैंक ने हाल ही में 10 अप्रैल 2023 से अपनी FD पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है। कोटक बैंक अब एक साल की एफडी पर 7 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। बैंक ने सिर्फ इसी एफडी पर ब्याज को रिवाइज किया है। 2 साल से 3 साल से कम की FD पर सालाना ब्याज दर 7 फीसदी होगी

अपडेटेड Apr 10, 2023 पर 6:50 PM
Story continues below Advertisement
FD Rates: इन 2 बै्कों ने FD पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है।

FD Rates: कोटक महिंद्रा बैंक ने हाल ही में 10 अप्रैल 2023 से अपनी FD पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है। कोटक बैंक अब एक साल की एफडी पर 7 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। बैंक ने सिर्फ इसी एफडी पर ब्याज को रिवाइज किया है। 2 साल से 3 साल से कम की FD पर सालाना ब्याज दर 7 फीसदी होगी। 3 साल से 4 साल की एफडी पर ब्याज दर 6.5 फीसदी है। यह 4 साल से 5 साल के बीच की एफडी पर ब्याज 6.25 प्रतिशत मिल रहा है। यही नहीं, इंडियन ओवरसीज बैंक (IOBs) ने भी Fixed Deposit पर ब्याज दरों को बढ़ाया है।

आज से लागू हो गई हैं ब्याज दरें

कोटक महिंद्रा बैंक की ये नई दरें आज 10 अप्रैल 2023 से लागू हो गई हैं। बैंक अब 390 दिन से लेकर दो साल से कम की एफडी पर 7.20 फीसदी का ब्याज दे रहा है। 5 साल से ज्याद की एफडी पर 6.20 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। साथ ही सीनियर सिटीजनको 0.50 फीसदी का अधिक ब्याज मिल रहा है। कोटक महिंद्रा बैंक की FD ब्याज दरें आज से ये हो गई हैं।


7 दिन से 14 दिन - आम जनता के लिए: 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.25 प्रतिशत

15 दिन से 30 दिन - आम जनता के लिए: 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.50 प्रतिशत

31 दिन से 45 दिन - आम जनता के लिए: 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.75 प्रतिशत

46 दिन से 90 दिन - आम जनता के लिए: 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.00 प्रतिशत

91 दिन से 120 दिन - आम जनता के लिए: 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.50 प्रतिशत

121 दिन से 179 दिन - आम जनता के लिए: 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.75 प्रतिशत

180 दिन - आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.00 प्रतिशत

181 दिन से 269 दिन - आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.00 प्रतिशत

270 दिन - आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.00 प्रतिशत

271 दिन से 363 दिन - आम जनता के लिए: 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.25 प्रतिशत

364 दिन - आम जनता के लिए: 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत

365 दिन से 389 दिन - आम जनता के लिए: 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.50 प्रतिशत

390 दिन (12 महीने 25 दिन) - आम जनता के लिए: 7.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.70 प्रतिशत

391 दिन से 23 महीने से कम - आम जनता के लिए: 7.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.70 प्रतिशत

23 महीने - आम जनता के लिए: 7.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.70 प्रतिशत

23 महीने 1 दिन से 2 साल से कम - आम जनता के लिए: 7.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.70 प्रतिशत

2 साल से 3 साल से कम - आम जनता के लिए: 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.50 प्रतिशत

3 साल और अधिक लेकिन 4 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7 प्रतिशत

4 साल और अधिक लेकिन 5 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.75 प्रतिशत

5 साल और उससे अधिक और 10 साल सहित - आम जनता के लिए: 6.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.70 प्रतिशत।

इंडियन ओवरसीज बैंक की ब्याज दरें

इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने 10 अप्रैल 2023 से एफडी पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। बैंक अब एक साल की एफडी पर 6.50 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक ने 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी ब्याज में की है। 444 दिनों की एफडी पर ब्याज 7 प्रतिशत से बढ़कर 7.25 प्रतिशत सालाना कर दी गई है। 2 साल से 3 साल के बीच की एफडी के लिए ब्याज दर 6.4 प्रतिशत से बढ़कर 6.8 प्रतिशत हो गई। 3 साल से अधिक की एफडी के लिए ब्याज 6.5 प्रतिशत है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Share Market: मामूली बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार, निवेशकों ने एक दिन में ₹71,000 करोड़ कमाया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।