Share Market: मामूली बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार, निवेशकों ने एक दिन में ₹71,000 करोड़ कमाया

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजारों ने आज आखिरी घंटे में दिन के अधिकतर लाभ को खो दिया और मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में जहां 13 अंकों की तेजी रही। वहीं निफ्टी 24 अंक बढ़कर बंद हुआ। हालांकि रियल्टी शेयरों में भारी तेजी का माहौल रहा। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 71,000 करोड़ रुपये बढ़ गई

अपडेटेड Apr 10, 2023 पर 8:43 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 263.08 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजारों ने आखिरी घंटे में दिन के अधिकतर लाभ को खो दिया और दोनों प्रमुख इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में जहां 13 अंकों की तेजी रही। वहीं निफ्टी 24 अंक बढ़कर बंद हुआ। ब्रॉडर मार्केट की बात करें, तो बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.38 फीसदी और 0.16 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों को आज करीब 71,000 करोड़ रुपये का फायदा हुआ। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो, बैंक और एफएमसीजी को छोड़कर, अन्य बाकी सेक्टर्स के इंडेक्स तेजी के साथ समाप्त हुए। रियल्टी इंडेक्स में सबसे अधिक 4 प्रतिशत की तेजी रही। वहीं ऑटो, पावर और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1 प्रतिशत की तेजी आई।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 13.54 अंक या 0.023% की बढ़त के साथ 59,832.97 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 24.90 अंक या 0.14% की तेजी के साथ 17,624.05 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों को 71 हजार करोड़ का मुनाफा

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 10 अप्रैल को बढ़कर 263.08 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 6 अप्रैल को 262.37 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 71 हजार करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 70 हजार करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में सबसे अधिक 5.36 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद विप्रो (Wipro), पावर ग्रिड (Power Grid), लर्सन एंड टुब्रो (L&T) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 1.42% से लेकर 1.99% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- Top trading ideas: अगले 3-4 हफ्तों में करना चाहते हैं डबल डिजिट कमाई तो इन 10 स्टॉक्स पर रहे नजर

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 13 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयरों में सबसे अधिक 1.78% की गिरावट रही। इसके बाद इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), एशियन पेंट्स (Asian Paints) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयरों में सबसे अधिक फिसलन रही और ये करीब 0.93% से लेकर 1.37% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

2,033 शेयरों में तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,781 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,033 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,590 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 158 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।