FD Rates: कोटक महिंद्रा बैंक ने हाल ही में 10 अप्रैल 2023 से अपनी FD पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है। कोटक बैंक अब एक साल की एफडी पर 7 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। बैंक ने सिर्फ इसी एफडी पर ब्याज को रिवाइज किया है। 2 साल से 3 साल से कम की FD पर सालाना ब्याज दर 7 फीसदी होगी। 3 साल से 4 साल की एफडी पर ब्याज दर 6.5 फीसदी है। यह 4 साल से 5 साल के बीच की एफडी पर ब्याज 6.25 प्रतिशत मिल रहा है। यही नहीं, इंडियन ओवरसीज बैंक (IOBs) ने भी Fixed Deposit पर ब्याज दरों को बढ़ाया है।
