कोटक महिंद्रा बैंक ने RD पर बढ़ाया ब्याज, चेक करें लेटेस्ट रेट

RBI के ब्याज बढ़ाने के बाद देश के ज्यादातर सभी बैंकों ने FD पर ब्याज बढ़ाया है। HDFC बैंक, ICICI बैंक, एसबीआई और PNB ने एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। कोटक बैंक ने एक महीने में दो बार एफडी पर ब्याज को बढ़ाया है। अब कोटक बैंक ने रेकरिंग डिपॉजिट (RD) पर ब्याज को बढ़ा दिया है

अपडेटेड Dec 28, 2022 पर 5:04 PM
Story continues below Advertisement
Kotak Mahindra Bank: कोटक बैंक ने RD पर बढ़ाया ब्याज।

RBI के ब्याज बढ़ाने के बाद देश के ज्यादातर सभी बैंकों ने FD पर ब्याज बढ़ाया है। HDFC बैंक, ICICI बैंक, एसबीआई और PNB ने एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया। कोटक बैंक ने एक महीने में तीन बार एफडी पर ब्याज को बढ़ाया। अब कोटक बैंक ने रेकरिंग डिपॉजिट (RD) पर ब्याज को बढ़ा दिया है। ये नई दरें आज 28 दिसंबर से लागू हो गई है। रिवीजन के बाद कोटक महिंद्रा बैंक अब 15 महीने से 21 महीने के बीच की आरडी पर 7 प्रतिशत सालाना का ब्याज ऑफर कर रहा है।

इतना बढ़ाया ब्याज

प्राइवेट सेक्ट बैंक कोटक महिंद्रा बैंक 6 महीने, 12 महीने, 15 महीने, 18 महीने और 21 महीने की RD पर ब्याज दरों में 75 आधार अंकों यानी 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी की है। कोटक महिंद्रा बैंक के मुताबिक रेकरिंग डिपॉजिट के लिए न्यूनतम समय 6 महीने का है। ये 3 महीने के मल्टीपल में अधिकतम 10 साल तक के लिए कराई जा सकती है।


28 दिसंबर 2022 को कोटक महिंद्रा बैंक RD पर इतना दे रहा है ब्याज

6 महीने: आम जनता के लिए- 5.75 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए- 6.25 फीसदी

12 महीने: आम जनता के लिए- 6.75 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन के लिए- 7.25 प्रतिशत

15 महीने: आम जनता के लिए- 7 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन के लिए- 7.5 प्रतिशत

18 महीने: आम जनता के लिए- 7 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन के लिए- 7.5 प्रतिशत

21 महीने: आम जनता के लिए- 7 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन के लिए- 7.5 प्रतिशत।

ये हैं कोटक बैंक की FD पर दरें

7 दिन से 14 दिन - आम जनता के लिए 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 3.25 प्रतिशत

15 दिन से 30 दिन - आम जनता के लिए 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 3.50 प्रतिशत

31 दिन से 45 दिन - आम जनता के लिए 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 3.75 प्रतिशत

46 दिन से 90 दिन - आम जनता के लिए 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 4.00 प्रतिशत

91 दिन से 120 दिन - आम जनता के लिए 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 4.50 प्रतिशत

121 दिन से 179 दिन - आम जनता के लिए 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 4.75 प्रतिशत

180 दिन - आम जनता के लिए 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.25 प्रतिशत

181 दिन से 269 दिन - आम जनता के लिए 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.25 प्रतिशत

270 दिन - आम जनता के लिए 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.25 प्रतिशत

271 दिन से 363 दिन - आम जनता के लिए 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.25 प्रतिशत

364 दिन - आम जनता के लिए 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.50 प्रतिशत

365 दिन से 389 दिन - आम जनता के लिए 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.25 प्रतिशत

390 दिन (12 महीने 25 दिन) - आम जनता के लिए 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.50 प्रतिशत

391 दिन से 23 महीने से कम - आम जनता के लिए 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.50 प्रतिशत

23 महीने - आम जनता के लिए 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.50 प्रतिशत

23 महीने 1 दिन से 2 साल से कम - आम जनता के लिए 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.00 प्रतिशत

2 साल से 3 साल से कम - आम जनता के लिए 6.40 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.90 प्रतिशत

3 साल और अधिक लेकिन 4 साल से कम - आम जनता के लिए 6.30 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.80 प्रतिशत

4 साल और अधिक लेकिन 5 साल से कम - आम जनता के लिए 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.75 प्रतिशत

5 साल और उससे अधिक और 10 साल सहित - आम जनता के लिए 6.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.70 प्रतिशत

RIL में मुकेश अंबानी की लीडरशिप के बेमिसाल 20 साल, अब आगे के लिए क्या है मेगा प्लान

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।