RBI के ब्याज बढ़ाने के बाद देश के ज्यादातर सभी बैंकों ने FD पर ब्याज बढ़ाया है। HDFC बैंक, ICICI बैंक, एसबीआई और PNB ने एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया। कोटक बैंक ने एक महीने में तीन बार एफडी पर ब्याज को बढ़ाया। अब कोटक बैंक ने रेकरिंग डिपॉजिट (RD) पर ब्याज को बढ़ा दिया है। ये नई दरें आज 28 दिसंबर से लागू हो गई है। रिवीजन के बाद कोटक महिंद्रा बैंक अब 15 महीने से 21 महीने के बीच की आरडी पर 7 प्रतिशत सालाना का ब्याज ऑफर कर रहा है।
