Fixed Deposit Rate of Kotak Mahindra Bank: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) में रेपो रेट को 25 आधार अंकों से बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया। महंगाई पर लगाम लगाने के लिए आरबीआई मई से रेपो रेट बढ़ा रहा है। RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी बैंक Fixed Deposit पर ब्याज दरों को बढ़ा रहे हैं। कोटक बैंक ने हाल में 10 फरवरी को एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी लेकिन कल 17 फरवरी को बैंक ने 390 दिन यानी 12 महीने 25 दिन की एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक अब इस एफडी पर आम लोगों को 7.20 फीसदी और सीनियिर सिटीजन को 7.70 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।
