FD Rates: कोटक बैंक ने एक हफ्ते में तीसरी बार बढाया एफडी पर ब्याज, दे रहा है 7.50% इटरेस्ट
Fixed Deposit Rate of Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक ने सात दिनों के अंदर तीसरी बार एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक ने आज 15 दिसंबर को अपनी कुछ Fixed Deposit पर 0.25 फीसदी तक ब्याज बढ़ाया है। इससे पहले बैंक ने 10 दिसंबर और कल 14 दिसंबर को रेट बढ़ाया है। ये नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर लागू होंगी
MoneyControl News
अपडेटेड Dec 15, 2022 पर 5:32 PM
Kotak Mahindra Bank FD Rate: बैंक ने तीसरी बार बढ़ाया एफडी पर ब्याज।
Fixed Deposit Rate of Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक ने सात दिनों के अंदर तीसरी बार एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक ने आज 15 दिसंबर को अपनी कुछ Fixed Deposit पर 0.25 फीसदी तक ब्याज बढ़ाया है। इससे पहले बैंक ने 10 दिसंबर और कल 14 दिसंबर को रेट बढ़ाया है। ये नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर लागू होंगी। बैंकिंग सेक्टर में RBI के रेपो रेट बढाने के बाद ज्यादातर सभी बैंक एफडी पर ब्याज बढा रहे हैं। अब एफडी पर ब्याज दरों को लेकर बैंकों के बीच जैसे होड़ लगी है। रोजाना कोई न कोई बैंक एफडी पर ब्याज बढ़ा रहा है। अब तक यस बैंक, SBI, HDFC, Indian Overseas जैसे की बैंक एफडी पर ब्याज बढ़ा चुकै हैं। कोट महिंद्रा बैंक 9 दिसंबर के बाद से तीसरी बार रेट को बढ़ा चुका है। अभ बैंक FD पर अधिकतम 7.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
कोटक बैंक ने बढाया ब्याज
कोटक बैंक अब 390 दिनों की एफडी पर 7 फीसदी का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा 391 दिनों से लेकर 23 महीने की एफडी पर भी 7 फीसदी का ब्याज दे रहा है। ये नई दरें 15 दिसंबर से लागू मानी जाएंगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 7 दिसंबर को हुई मौद्रिक नीति समिति (MPC) में रेपो रेट को 35 आधार अंकों (bps) से बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया था। इसके बाज ज्यादातर बैंक लोन और एफडी पर ब्याज बढ़ा रहे हैं।
ये हैं कोटक बैंक की नई दरें
7 दिन से 14 दिन - आम जनता के लिए 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 3.25 प्रतिशत
15 दिन से 30 दिन - आम जनता के लिए 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 3.50 प्रतिशत
31 दिन से 45 दिन - आम जनता के लिए 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 3.75 प्रतिशत
46 दिन से 90 दिन - आम जनता के लिए 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 4.00 प्रतिशत
91 दिन से 120 दिन - आम जनता के लिए 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 4.50 प्रतिशत
121 दिन से 179 दिन - आम जनता के लिए 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 4.75 प्रतिशत
180 दिन - आम जनता के लिए 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.25 प्रतिशत
181 दिन से 269 दिन - आम जनता के लिए 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.25 प्रतिशत
270 दिन - आम जनता के लिए 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.25 प्रतिशत
271 दिन से 363 दिन - आम जनता के लिए 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.25 प्रतिशत
364 दिन - आम जनता के लिए 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.50 प्रतिशत
365 दिन से 389 दिन - आम जनता के लिए 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.25 प्रतिशत
390 दिन (12 महीने 25 दिन) - आम जनता के लिए 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.50 प्रतिशत
391 दिन से 23 महीने से कम - आम जनता के लिए 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.50 प्रतिशत
23 महीने - आम जनता के लिए 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.50 प्रतिशत
23 महीने 1 दिन से 2 साल से कम - आम जनता के लिए 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.00 प्रतिशत
2 साल से 3 साल से कम - आम जनता के लिए 6.40 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.90 प्रतिशत
3 साल और अधिक लेकिन 4 साल से कम - आम जनता के लिए 6.30 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.80 प्रतिशत
4 साल और अधिक लेकिन 5 साल से कम - आम जनता के लिए 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.75 प्रतिशत
5 साल और उससे अधिक और 10 साल सहित - आम जनता के लिए 6.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.70 प्रतिशत