Fixed Deposit Rate of Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक ने सात दिनों के अंदर तीसरी बार एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक ने आज 15 दिसंबर को अपनी कुछ Fixed Deposit पर 0.25 फीसदी तक ब्याज बढ़ाया है। इससे पहले बैंक ने 10 दिसंबर और कल 14 दिसंबर को रेट बढ़ाया है। ये नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर लागू होंगी। बैंकिंग सेक्टर में RBI के रेपो रेट बढाने के बाद ज्यादातर सभी बैंक एफडी पर ब्याज बढा रहे हैं। अब एफडी पर ब्याज दरों को लेकर बैंकों के बीच जैसे होड़ लगी है। रोजाना कोई न कोई बैंक एफडी पर ब्याज बढ़ा रहा है। अब तक यस बैंक, SBI, HDFC, Indian Overseas जैसे की बैंक एफडी पर ब्याज बढ़ा चुकै हैं। कोट महिंद्रा बैंक 9 दिसंबर के बाद से तीसरी बार रेट को बढ़ा चुका है। अभ बैंक FD पर अधिकतम 7.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
