LIC Policy: हर महीने जमा करें 1600 रुपये और मैच्योरिटी पर पाएं 6.62 लाख रुपये, जानें कौनसी है ये योजना

LIC Aadhaar Shila Plan: भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों के लिए कई तरह की योजनाएं लाता है। इसी कड़ी में एलआईसी की आधारशिला पॉलिसी कम आय वर्ग वाले लोगों के लिए निवेश का बेहतर विकल्प है

अपडेटेड Aug 09, 2023 पर 5:17 PM
Story continues below Advertisement
केवल आधार कार्ड वाली महिलाएं ही इस योजना में निवेश कर सकती हैं।

LIC Aadhaar Shila Plan: भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों के लिए कई तरह की योजनाएं लाता है। इसी कड़ी में एलआईसी की आधारशिला पॉलिसी कम आय वर्ग वाले लोगों के लिए निवेश का बेहतर विकल्प है। हालांकि, यह योजना केवल महिलाओं के लिए है। एलआईसी आधारशिला योजना विशेष रूप से महिलाओं के लिए एक गैर-लिंक्ड, पर्सनल जीवन बीमा योजना है। इस योजना में मैच्योरिटी पर एक तय पेमेंट किया जाता है और पॉलिसी पीरियड के दौरान पॉलिसीधारक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के मामले में परिवार को वित्तीय सहायता दी जाती है।

महिलाओं के लिए क्यों खास है यह योजना?

केवल आधार कार्ड वाली महिलाएं ही इस योजना में निवेश के लिए पात्र हैं। इसमें न्यूनतम आयु 8 साल और अधिकतम आयु 55 साल है। यानी, यह पॉलिसी 8 साल की बच्ची के नाम पर भी ली जा सकती है। पॉलिसी पीरियड 10 से 20 साल के बीच है। इस योजना के तहत बीमा का पैसा 2 लाख रुपये से लेकर अधिकतम 5 लाख रुपये तक है। इस पॉलिसी में 3 साल के बाद लोन की सर्विस मिलती है।


मैच्योरिटी पर 6.5 लाख कैसे पाएं?

मान लीजिए अगर कोई लड़की 21 साल की उम्र में 20 साल के लिए जीवन आधार शिला प्लान लेती है तो उसे प्रीमियम के तौर पर सालाना 18,976 रुपये जमा करने होंगे। यानी हर महीने करीब 1600 रुपये जमा करने होंगे। इस तरह 20 साल के पीरियड में करीब 3 लाख 80 हजार रुपये जमा होंगे और मैच्योरिटी पर 6 लाख 62 हजार रुपये मिलेंगे। इसमें 5 लाख बेसिक सम एश्योर्ड और 1,62,500 लॉयल्टी एडिशन होगा।

कैलकुलेशन

यहां प्रीमियम और मैच्योरिटी के बारे में दिया गया कैलकुलेशन टेंटेटिव है। ये कैलकुलेशन 8 साल की बच्ची के लिए प्लान लेने पर अलग होगी। तब इस केस में प्रीमियम का पैसा कम हो जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एलआईसी ऑफिस से संपर्क कर सकते हैं। इस पॉलिसी की एक और खास बात यह है कि पॉलिसीधारक चाहे तो मैच्योरिटी पर हर साल किश्तों में मैच्योरिटी का पैसा भी ले सकता है।

नॉमिनी को मिलता है पैसा

इस योजना में पॉलिसीधारक की मृत्यु पर नामांकित व्यक्ति को बीमा राशि का पैसा दिया जाता है। ये पैसा सालाना प्रीमियम का 7 गुना या बीमा राशि का 110 प्रतिशत तक हो सकता है। वहीं, इस प्लान में मैच्योरिटी पर सम एश्योर्ड के साथ लॉयल्टी एडिशन भी मिलता है।

40 रुपये तक उछल सकता है ये शेयर, डीलर्स ने स्टॉक में कराई बंपर बाईंग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।