LIC की योजना में रोजाना 29 रुपये जमा करने पर मैच्योरिटी पर मिलेंगे 4 लाख, क्या आप ले सकते हैं ये प्लान, चेक करें डिटेल्स

LIC Aadhaar Shila: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने महिलाओं की फाइनेंशियल जरूरतों के ध्यान में रखते हुए आधारशिला योजना की शुरुआत की थी

अपडेटेड Aug 20, 2022 पर 5:00 PM
Story continues below Advertisement
LIC की इस योजना में मैच्योरिटी पर मिलेंगे 4 लाख रुपये।

LIC Aadhaar Shila: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने महिलाओं की फाइनेंशियल जरूरतों के ध्यान में रखते हुए आधारशिला योजना की शुरुआत की थी। LIC की इस स्कीम में 8 से 55 साल की महिलाएं निवेश कर सकती है। इस योजना में रोजाना 29 रुपये जमा करने पर मैच्योरिटी पर 4 लाख रुपये मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में..

LIC आधारशिला प्लान - जानें कैसे मिलेंगे 4 लाख रुपये

इसे एक उदाहरण से समझते हैं। अगर आप रोजाना 29 रुपये बचते हैं तो आप 10,959 रुपये एलआईसी आधारशिला में जमा करेंगे। अगर आप ऐसा 20 साल तक करते हैं।  अगर आप ऐसा 30 साल की उम्र में शुरू करते हैं। तो आप 20 साल तक योजना में 2,14,696 रुपये जमा करेंगे। आपको मैच्योरिटी पर 3,97,000 रुपये मिलेंगे।


फायदा लेने की शर्त

LIC का आधारशिला प्लान सिक्योरिटी और सेविंग्स दोनों उपलब्ध कराता है। इसका फायदा केवल वही महिलाएं ही उठा सकती हैं जिनका आधार कार्ड बना हुआ है। LIC का यह प्लान पॉलिसीधारक और उसकी मृत्यु के बाद परिवार को फाइंनेशियल मदद देता है। पॉलिसी में मैच्योरिटी पर पॉलिसीधारक को पैसा मिल जाता है।

इतना करना होगा निवेश

LIC आधार शिला प्लान के तहत बेसिक सम एश्योर्ड मिनिमम 75000 रुपये और मैक्सिमम 3 लाख रुपये है। पॉलिसी का समय न्यूनतम 10 साल और अधिकतम 20 साल है। LIC के प्लान में 8 से 55 साल की महिला निवेश कर सकती है। इसमें मैक्सिकम मैच्योरिटी की उम्र 70 साल है। प्लान में प्रीमियम का पेमेंट मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर किया जाता है।

क्या आपको कभी Uber में ऐसा ड्राइवर मिला है? बेंगलुरु के रवि की यह कहानी आपका दिल छू लेगी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।