LIC हाउिंग फाइनेंस, HDFC लिमिटेड या फिर बजाज हाउसिंग फाइनेंस, जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता होम लोन

अगर आप भी होम लोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह जरूरी है कि आप अलग अलग बैंकों या फिर जहां से भी आप होम लोन ले रहे हैं उस सभी जगहों की ब्याज दरों के बीच तुलना कर लें। ऐसे में आइये हम ये जान लेते हैं कि अगर हम LIC हाउसिंग फाइनेंस, HDFC लिमिटेड या फिर बजाज हाउसिंग इन तीनों जगहों में से कहां से लोन लेना ज्यादा सही रहेगा

अपडेटेड Jun 13, 2023 पर 8:16 PM
आइये हम ये जान लेते हैं कि अगर हम LIC हाउसिंग फाइनेंस, HDFC लिमिटेड या फिर बजाज हाउसिंग इन तीनों जगहों में से कहां से लोन लेना ज्यादा सही रहेगा

लगभग हर किसी का यह सपना होता है कि उसके पास अपना खुद का एक घर हो। अपना ये सपना पूरा करने के लिए होम लोन (Home Loan) का सहारा लेते हैं। अगर आप भी होम लोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह जरूरी है कि आप अलग अलग बैंकों या फिर जहां से भी आप होम लोन ले रहे हैं उस सभी जगहों की ब्याज दरों के बीच तुलना कर लें। ऐसे में आइये हम ये जान लेते हैं कि अगर हम LIC हाउसिंग फाइनेंस, HDFC लिमिटेड या फिर बजाज हाउसिंग इन तीनों जगहों में से कहां से लोन लेना ज्यादा सही रहेगा।

LIC हाउसिंग फाइनेंस

LIC हाउसिंग फाइनेंस अपने ग्राहकों के लिए 8.45% के हिसाब से होम लोन ऑफर कर रहा है। इसके होम लोन का टेन्योर 30 सालों का है। साथ ही लोन लेने वालों के पास कम इंटरेस्ट रेट पर अपने मौजूदा होम लोन को दूसरी जगहों पर LICHFL में ट्रांसफर करने का ऑप्शन होता है। इसके अलावा यह 80 साल तक के ग्राहकों को गृह वरिष्ठ होम लोन भी ऑफर करता है।

ITR Filing: घर के किराए पर क्लेम करें टैक्स बेनेफिट, जानिए क्या है नियम


HDFC लिमिटेड

HDFC लिमिटेड अपने ग्राहकों को 8.5 फीसदी सालाना के हिसाब से होम लोन ऑफर करता है। इसके तहत ग्राहक 30 साल तक कि अवधि के लिए 10 करोड़ रुपये तक का लोन ले सकते हैं। कंपनी होम लोन बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा भी देती है। जिससे कि आप अपने मौजूदा होम लोन को यहां पर ट्रांसफर भी करा सकते हैं। इसके अलावा HDFC छोटे उद्यमियों और लोगों को रीच लोन के जरिए बिना ज्यादा डाक्युमेंट्स के भी होम लोन देता है।

बजाज हाउसिंग फाइनेंस

यह कंपनी 8.5% सालाना से शुरू होने वाले होम लोन की पेशकश करती है। 5 करोड़ रुपये तक के लोन अमाउंट के साथ 30 साल के लिए लोन लिया जा सकता है। बैलेंस ट्रांसफर सुविधा के अलावा, वे 1 करोड़ रुपये तक का होम लोन टॉप-अप विकल्प प्रदान करते हैं। बजाज हाउसिंग फाइनेंस 10 मिनट के भीतर इंस्टेंट अप्रूवल के साथ ऑनलाइन होम लोन ऑनलाइन होम लोन लेने की सुविधा देता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।