LIC जीवन आजाद पॉलिसी में मिलता है गारंटी रिटर्न, चेक करें डिटेल्स

LIC Jeevan Azaad Policy: जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India - LIC) कई पॉलिसी निवेशकों को ऑफर करता है। ये पॉलिसी ग्राहकों को कम निवेश में बड़ी फंड करने का मौका देती हैं। LIC ने हाल में जीवन आजाद प्लान (Plan no. - 188) लॉन्च किया है। ये एक लिमिटेड पीरियड प्रीमियम पेमेंट प्लान है। इस प्लान में परिवार के सदस्यों को आर्थिक मदद मिलती है, जब पॉलिसीहोल्डर की अचानक मौत हो जाती है

अपडेटेड Jan 23, 2023 पर 1:16 PM
LIC जीवन आजाद पॉलिसी में मिलता है गारंटी रिटर्न।

LIC Jeevan Azaad Policy: जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India - LIC) कई पॉलिसी निवेशकों को ऑफर करता है। ये पॉलिसी ग्राहकों को कम निवेश में बड़ी फंड करने का मौका देती हैं। LIC ने हाल में जीवन आजाद प्लान (Plan no. - 188) लॉन्च किया है। ये एक लिमिटेड पीरियड प्रीमियम पेमेंट प्लान है। इस प्लान में परिवार के सदस्यों को आर्थिक मदद मिलती है, जब पॉलिसीहोल्डर की अचानक मौत हो जाती है। अगर पॉलिसीधारक मैच्योरिटी तक जीवित होता है तो उसे पॉलिसी का पैसा गारन्टीड सम एश्योर्ड अमाउंट के साथ वापिस मिल जाता है। आइए जानते हैं जीवन आजाद पॉलिसी (LIC Jeevan Azaad Policy) के बेनेफिट्स..

एलआईसी जीवन आजाद योजना में न्यूनतम और अधिकतम इतना मिलता है बीमा

एलआईसी जीवन आजाद योजना एक नॉन-लिंक्ड नॉन-पार्टिसिपेटिंग प्रीमियम एंडोमेंट प्लान है। पॉलिसी डॉक्यूमेंट्स के अनुसार एलआईसी जीवन आजाद के तहत न्यूनतम बेसिक बीमा राशि 2 लाख रुपये है जबकि अधिकतम बेसिक बीमा राशि 5 लाख रुपये तय की गई है। यह एक नॉन-लिंक्ड नॉन-पार्टिसिपेटिंग प्रीमियम एंडोमेंट प्लान है। पॉलिसी डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, एलआईसी जीवन आज़ाद के तहत न्यूनतम मूल बीमा राशि 2 लाख रुपये है जबकि अधिकतम मूल बीमा राशि 5 लाख रुपये तय की गई है।


उम्र की सीमा

जीवन आजाद प्लान में 90 दिन का व्यक्ति यानी 3 महीने बच्चे से लेकर 50 साल का व्यक्ति ले सकता है।

LIC जीवन आजाद की न्यूनतम और अधिकतम पॉलिसी योजना

एक पॉलिसीधारक एलआईसी जीवन आजाद योजना को न्यूनतम 15 और अधिकतम 20 साल के लिए खरीदा जा सकता है।

प्रीमियम – जीवन आजाद पॉलिसी

LIC की योजना के तहत पॉलिसीहोल्डर सालाना, छमाही, तिमाही और मंथली प्रीमियम भर सकते हैं। पॉलिसी में प्रीमियम 8 साल के लिए भरना होता है। अगर पॉलिसी होल्डर लेने वाला व्यक्ति मैच्योरिटी तक जीवित रहता है तो उसे गारंटी रिटर्न मिलता है। वरना, पॉलिसी के नॉमिनी को पैसा मिलता है। पॉलिसी होल्डर को न्यूनतम 2 लाख रुपये और अधिकतम 5 लाख रुपये मिलते हैं।

 

Stock Market Today Live: सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 18,100 के आसपास खुला, फोकस में RIL, ICICI Bank, Yes Bank

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।