LIC Policy: निवेश के लिहाज से कई बचत योजनाएं मार्केट में है। भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी (LIC) अपने ग्राहकों के लिए कई फायदेमंद योजनाएं चलाती है, जिसमें हर उम्र के लोगों के लिए एक पॉलिसी है। इन्हीं में से एक है एलआईसी जीवन लाभ पॉलिसी। एलआईसी जीवन लाभ में सिक्योरिटी और सेविंग दोनों का फायदा मिलता है। इस योजना में निवेश करने के बाद आपको मैच्योरिटी के समय एक बड़ा फंड मिलेगा।
