LIC Jeevan Utsav: एलआईसी लेकर आई नई पॉलिसी जीवन उत्सव, होगी गारंटी इनकम

LIC Jeevan Utsav: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने एक नए नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग मनी-बैक जीवन बीमा प्रोडक्ट (Life Insurance Product) लॉन्च किया है। ये इंश्योरेंस प्रोडक्ट बीमा अमाउंट के 10 फीसदी का इनकम का फायदा देता है। पॉलिसी के तहत न्यूनतम बीमा राशि 5 लाख रुपये है

अपडेटेड Nov 29, 2023 पर 3:43 PM
Story continues below Advertisement
LIC Jeevan Utsav: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने एक नए नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग मनी-बैक जीवन बीमा प्रोडक्ट (Life Insurance Product) लॉन्च किया है।

LIC Jeevan Utsav: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने एक नए नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग मनी-बैक जीवन बीमा प्रोडक्ट (Life Insurance Product) एलआईसी जीवन उत्सव लॉन्च किया है। ये इंश्योरेंस प्रोडक्ट बीमा अमाउंट के 10 फीसदी का इनकम का फायदा देता है। पॉलिसी के तहत न्यूनतम बीमा राशि 5 लाख रुपये है। ये नई पॉलिसी आज 29 नवंबर 2023 का लॉन्च हो गई है।

LIC जीवन उत्सव (LIC Jeevan Utsav)

LIC जीवन उत्सव में निवेश करते समय न्यूनतम आयु आठ साल और अधिकतम 65 साल है। एलआईसी के जीवन उत्सव प्लान में इनकम प्रॉफिट, सरवाइवल बेनेफिट पॉलिसी में बताए गये समय के बाद मिलना शुरू हो जाएगा। जैसाकि, पॉलिसी में बताया जाएगा, उसके बाद पैसा मिलेगा। आप दो पेमेंट के बीच ऑप्शन चुक सकते हैं, पहला है रेगुलर इनकम और दूसरा है फ्लेक्सी इनकम बेनेफिट। प्रीमियम पेमेंट की शर्तें पांच से 16 साल तक के लिए हैं।


होगी रेगुलर इनकम

पॉलिसीधारक बेसिक सम एश्योर्ड का 10 फीसदी अपने तय गए पीरियड में ले सकता है। ये 11वें पॉलिसी साल से शुरू किया जाएगा। उदाहरण के लिए यदि आपने पांच से आठ सालों के लिए प्रीमियम का पेमेंट करना चुना है, तो पेमेंट 11वें साल से शुरू होगा। अगर आप लंबे समय का पेमेंट ऑप्शन चुनते हैं, जैसेकि अगर आप 10 साल चुनते हैं तो इनकम 13वें पॉलिसी ईयर से शुरू होगा। इस मनी-बैक योजना के तहत पेमेंट समय-समय पर किया जाएगा। इसमें एक साथ पैसा नहीं दिया जाएगा।

इतना मिलेगा पैसा

'फ्लेक्सी इनकम बेनिफिट' ऑप्शन में भी आपको प्रीमियम पेमेंट के आधार पर हर एक साल के अंत में बेसिक बीमा अमाउंट का 10 प्रतिशत दिया जाएगा। प्रीमियम-पेमेंट पीरियड-इनकम लाभ पेमेंट मैट्रिक्स इस विकल्प पर भी लागू होता है। एलआईसी सालाना औसतन 5.5 फीसदी की दर से पेमेंट करेगा। हालांकि, इसमे एक और भी नियम है पॉलिसी के एक साल पूरा होने के बाद लाभ का 75 फीसदी हिस्सा निकाल सकते हैं। इसमें इंटरेस्ट भी शामिल होगा। बैलेंस अमाउंट पर 5.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

ये हैं बेनफिट

मृत्यु के मामले में पॉलिसीधारक के आश्रितों को मृत्यु लाभ मिलेगा जो पॉलिसी डॉक्यूमेंट में दिये गए बीमा अमाउंट के बराबर होगा। एलआईसी प्रीमियम पेमेंट पीरियड के दौरान पॉलिसी के हर साल के अंत में 40 रुपये प्रति हजार बेसिक बीमा अमाउंट पर गारंटीड क्रेडिट किया जाएगा। मृत्यु पर बीमा अमाउंट का सालाना प्रीमियम का कम से कम सात गुना होगा। न्यूनतम मृत्यु लाभ मृत्यु तक पेमेंट किए गए कुल प्रीमियम का 105 प्रतिशत होगा।

BSE m-cap: ढाई साल में $1 ट्रिलियन बढ़ी पूंजी, पहली बार मार्केट कैप 4 लाख करोड़ के पार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।