Get App

Life Certificate: ये पेंशनर्स 1 अक्टूबर से जमा कर सकते हैं अपना जीवन प्रमाण पत्र, चेक करें डिटेल्स

Life Certificate: सरकार ने सुपर सीनियर सिटीजन को राहत दी है। सुपर सीनियर सिटीजन यानी जिनकी उम्र 80 साल या उससे अधिक है, वह अपना लाइफ सर्टिफिकेट 1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2023 तक जमा कर सकते हैं। उनके पास अपना जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा करने के लिए करीब 2 महीने का समय दिया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 06, 2023 पर 12:03 PM
Life Certificate: ये पेंशनर्स 1 अक्टूबर से जमा कर सकते हैं अपना जीवन प्रमाण पत्र, चेक करें डिटेल्स
सभी पेंशनर्स को पेंशन लेने के लिए जीवन प्रमाण पत्र देना होता है।

Life Certificate: सरकार ने सुपर सीनियर सिटीजन को राहत दी है। सुपर सीनियर सिटीजन यानी जिनकी उम्र 80 साल या उससे अधिक है, वह अपना लाइफ सर्टिफिकेट 1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2023 तक जमा कर सकते हैं। उनके पास अपना जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा करने के लिए करीब 2 महीने का समय दिया गया है। वहीं, 60 से 80 साल की उम्र के सीनियर सिटीजन के लिए यही प्रोसेस 1 नवंबर 2023 से शुरू होगा। पेंशनर्स को अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी होता है ताकि उन्हें समय पर अपनी पेंशन मिलती रहे। सभी पेंशनर्स को 30 नवंबर तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी होता है। अगर वह ऐसा नहीं करते तो उन्हें पेंशन मिलने में दिक्कतें हो सकती हैं।

पेंशनर्स के लिए सरकार का डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र योजना का उद्देश्य यही है कि पेंशनर्स को फिजिकली बैंक में जाकर लाइफ सर्टिफिकेज न देना पड़ें। वह घर बैठे अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सके। कई बार पेंशनर्स के लिए ब्रांच जाकर लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना मुश्किल हो जाता है। आप अपने आधार नंबर और बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल कर डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।

ये पेंशनर्स 1 अक्टूबर से जमा कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट

29 सितंबर के ऑफिस मेमोरेंडम के मुताबिक सुपर सीनियर के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की समयसीमा 1 अक्टूबर 2023 से शुरू है। पेंशन और पेंशनर्स कल्याण विभाग का ओएम नंबर 1/20/2018-पी एंड पीडब्ल्यू (ई) दिनांक 18/7/2019 हर साल 1 अक्टूबर से 80 साल और उससे अधिक आयु के पेंशनर्स के लिए है। फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र को ध्यान में रखते हुए, अब यह संभव है कि प्रत्येक नागरिक घर से एंड्रॉइड स्मार्टफोन या बैंक शाखा का इस्तेमाल करके डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें