Long Weekend List 2024: अगले साल मिलेंगे पूरे 13 लॉन्ग वीकेंड, छुट्टी वाले दिन त्योहार नहीं पड़ने से उठा सकेंगे ज्यादा फायदा
Long Weekend List 2024: नया साल शुरू होने में कम ही समय बचा है। काफी लोग आने वाले साल के लिए लॉन्ग वीकेंड (Long Weekend 2024) तलाशते हैं। ताकि, परिवार दोस्तों के साथ घूमने निकला जा सके। अगर आप भी नए साल में छुट्टियों में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो लॉन्ग वीकेंड की लिस्ट देख लें। नए साल में आपको पूरे 13 लॉन्ग वीकेंड मिलेंगे
MoneyControl News
अपडेटेड Nov 20, 2023 पर 5:34 PM
Long Weekend List 2024: नए साल में आपको पूरे 13 लॉन्ग वीकेंड मिलेंगे।
Long Weekend List 2024: नया साल शुरू होने में कम ही समय बचा है। काफी लोग आने वाले नए साल में लॉन्ग वीकेंड (Long Weekend 2024) छुट्टियों की लिस्ट पहले ही देखने लगे हैं। ताकि, परिवार दोस्तों के साथ घूमने निकला जा सके। अगर आप भी नए साल में छुट्टियों में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो लॉन्ग वीकेंड की लिस्ट देख लें। नए साल में आपको पूरे 13 लॉन्ग वीकेंड मिलेंगे। इस बार ज्यादातर त्योहार छुट्टी के दिन यानी शनिवार या रविवार को नहीं पड़ रहे हैं इस कारण आप लॉन्ग वीकेंड का पूरा फायदा उठा सकते हैं।
जनवरी 2024 के लॉन्ग वीकेंड
1. जनवरी का पहला लॉन्ग वीकेंड
रविवार, 31 दिसंबर 2023
सोमवार, 1 जनवरी 2024: नये साल का दिन
मंगलवार, 2 जनवरी: दिन की छुट्टी लें
अगर आप मंगलवार की छुट्टी लेते हैं तो शनिवार से मंगलवार तक 4 दिन की छुट्टी मिल जाएगी।
2. जनवरी का दूसरा लॉन्ग वीकेंड
शनिवार, 13 जनवरी: लोहड़ी
रविवार, 14 जनवरी
सोमवार, 15 जनवरी: पोंगल
आपको सीधे 3 दिन की छुट्टी मिल जाएगी।
3. जनवरी का तीसरा लॉन्ग वीकेंड
शुक्रवार, 26 जनवरी: गणतंत्र दिवस
शनिवार, 27 जनवरी
रविवार, 28 जनवरी
आपको 3 दिन का लॉन्ग वीकेंड मिलेगा।
मार्च 2024 में लॉन्ग वीकेंड
4. शुक्रवार, 8 मार्च: महाशिवरात्रि
शनिवार, 9 मार्च
रविवार, 10 मार्च
घूमने का प्लान है तो सीधे 3 दिन की छुट्टी मिलेगी।
5. शनिवार, 23 मार्च
रविवार, 24 मार्च
सोमवार, 25 मार्च: होली
6. शुक्रवार, 29 मार्च: गुड फ्राइडे
शनिवार, 30 मार्च
रविवार, 31 मार्च: ईस्टर
मई 2024 में लॉन्ग वीकेंड
7. गुरुवार, 23 मई: बुद्ध पूर्णिमा
शुक्रवार, 24 मई: दिन की छुट्टी लें
शनिवार, 25 मई
रविवार, 26 मई
आपको सिर्फ एक दिन की छुट्टी लेनी होगी और 4 दिन के लिए घूमने निकल सकते हैं।
जून 2024 में लॉन्ग वीकेंड
8. शनिवार, 15 जून
रविवार, 16 जून
सोमवार, 17 जून: बकरीद
अगस्त 2024 में लॉन्ग वीकेंड
9. गुरुवार, 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस और पारसी नव वर्ष
शुक्रवार, 16 अगस्त: दिन की छुट्टी लें
शनिवार, 17 अगस्त
रविवार, 18 अगस्त
सोमवार, 19 अगस्त: रक्षा बंधन (सीमित)
अगर आप शुक्रवार 16 अगस्त की छुट्टी लेते हैं तो सीधे 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।