Long Weekend in Year 2026 - साल 2026 आने में एक महीने से भी कम समय बचा है। ज्यादातर लोग अभी से अपनी छुट्टियां ने साल के लिए प्लान कर रहे हैं। ज्यादातर लोग पहले से छुट्टियां प्लान कर लेते हैं ताकि फ्लाइट और होटल सस्ते मिल जाएं। अगर आप भी 2026 में ज्यादा घूमना चाहते हैं तो ये पूरा कैलेंडर आपके बहुत काम आएगा। इसमें बताया गया है कि कौन-सा त्योहार किस दिन पड़ रहा है और कहां एक दिन की छुट्टी लेकर आप लंबा ब्रेक बना सकते हैं। अगर आप भी नए साल में देश विदेश में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो जान लें कि साल 2026 में आपको लॉन्ग वीकेंड हॉलिडे कब-कब मिलेंगे।
