Gold Rate Today In India: गोल्ड दूसरे दिन भी हुआ सस्ता, चांदी भी फीकी, दिल्ली-पटना और लखनऊ समेत 10 शहरों में ये है भाव

Gold-Silver Rate Today: गोल्ड और सिल्वर के भाव में आज गिरावट आई है। चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर गोल्ड की बिक्री हो रही है और जानिए कि गोल्ड और सिल्वर के भाव में पिछले कुछ दिनों से कैसी हलचल रही है और आगे क्या रुझान है?

अपडेटेड Dec 03, 2025 पर 8:19 AM
Story continues below Advertisement
Gold-Silver Rate Today In India: गोल्ड के भाव आज लगातार दूसरे दिन गिरे हैं तो चांदी की चमक भी आज फीकी हुई है। (File Photo- Pexels)

Gold Rate Today In India: सोने और चांदी की चमक आज फीकी हुई है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। दो दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹610 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹560 नीचे गिरे हैं। अब दूसरी प्रेशस मेटल चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी दिल्ली भी आज सस्ती हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद आज एक किलो चांदी का भाव ₹100 कम हुआ है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 10 ग्राम 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,19,190 ₹1,30,010
मुंबई ₹1,19,040 ₹1,29,860
कोलकाता ₹1,19,040 ₹1,29,860
चेन्नई ₹1,20,390 ₹1,31,340
बेंगलुरु ₹1,19,040 ₹1,29,860
हैदराबाद ₹1,19,040 ₹1,29,860
लखनऊ ₹1,19,190 ₹1,30,010
पटना ₹1,19,090 ₹1,29,910
जयपुर ₹1,19,190 ₹1,30,010
अहमदाबाद ₹1,19,090 ₹1,29,910


एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी लगातार दूसरे दिन चमकी

चांदी की बात करें तो आज दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 कम हुए हैं। इससे एक दिन पहले चांदी स्थिर थी और उसके एक दिन पहले यह ₹3000 महंगी हुई थी। उससे भी एक दिन पहले यह स्थिर थी और उससे पहले लगातार पांच दिनों में प्रति किग्रा चांदी ₹22000 महंगी हुई थी। आज 3 दिसंबर को दिल्ली में चांदी ₹1,87,900 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 गिरे हैं। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹1,95,900 हैं यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।

क्या है आगे रुझान?

गोल्डमैन सैक्स के सर्वे में शामिल करीब 70% ग्लोबल इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का मानना है कि साल 2026 में सोने में तेजी बनी रहेगी और यह नई ऊंचाई पर पहुंच जाएगा। 1 दिसंबर को सोने में जबर्दस्त तेजी दिखी। फिलहाल यह करीब 6 हफ्तों के सबसे हाई लेवल पर है। अमेरिका में इंटरेस्ट रेट घटने की उम्मीद से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। 12 नवंबर से 14 नवंबर के बीच हुए सर्वे में 900 से ज्यादा क्लाइंट्स ने गोल्ड की कीमतों को लेकर अपनी उम्मीदों को बारे में बताया। करीब 36% क्लाइंट्स का मानना था कि 2026 के अंत तक गोल्ड प्रति औंस $5,000 के पार निकल जाएगा। एक-तिहाई क्लाइंट्स का कहना था कि सोने का भाव प्रति औंस $4,500-$5,000 डॉलर के बीच रहेगा।

जेपी मॉर्गन ने भी गोल्ड का आउटलुक पॉजिटिव रहने का अनुमान जताया है और कहा है कि अगले साल की अंतिम तिमाही में सोना प्रति औंस $5,055 तक पहुंच सकता है। मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि अगले साल के अंत तक सोने का भाव प्रति औंस करीब $4,400 रहेगा। फिलहाल यह ₹4250 के आसपास है।

Silver price outlook: इस साल 85% रिटर्न दे चुकी है चांदी, क्या अब जाएगी ₹2 लाख के पार?

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।