Long Weekends in 2023: साल 2023 खत्म होने में अब सिर्फ तीन महीने का समय बचा है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी के कारण सोमवार को छुट्टी है। ज्यादातर लोगों ने इस लंबे वीकेंड में घूमने का प्लान बनाया और फैमिली के साथ घूमने का प्लान बनाया है। क्या आप इस बार घूमने का प्लान बनाने से चूक गए या कहीं घूमने नहीं जा पाए, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके पास लंबे वीकेंड के काफी सारे मौके हैं। यहां आपको बता रहे हैं कि अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के तीन महीनों में कब-कब लंबे वीकेंड आ रहे हैं जिनमें आप ऑफिस की एक दिन छुट्टी करके 4 से 5 दिन के लिए घूमने निकल सकते हैं। आइए जानते हैं साल 2023 में लंबे वीकेंड के क्या-क्या ऑप्शन हैं।
2023 में लंबे वीकेंड की पूरी लिस्ट
साल 2023 में अब ये बचे हैं लंबे वीकेंड
24 अक्टूबर, मंगलवार: दशहरा
23 अक्टूबर, सोमवार को छुट्टी लेकर लंबी छुट्टी का फायदा उठा सकते हैं।
नवंबर 2023 में लंबा वीकेंड
2. 11 से 14 नवंबर 2023 तक का लंबा वीकेंड
13 नवंबर, सोमवार: गोवर्धन पूजा (Optional Holiday)
दिवाली रविवार पर होने के कारण एक छुट्टी मारी गई लेकिन तब भी आप लंबे वीकेंड का फायदा उठा सकते हैं।
3. नवंबर में दूसरा लंबा वीकेंड
25 से 27 नवंबर 2023 तक का लंबा वीकेंड
27 नवंबर, सोमवार: गुरु नानक जयंती यहां आपको एक साथ तीन छुट्टी मिल सकती है।
4. दिसंबर 2023 में लंबा वीकेंड
23 से 25 दिसंबर 2023 तक का लंबा वीकेंड
25 दिसंबर, सोमवार: क्रिसमस
लंबे वीकेंड का फायदा लेने के लिए आप 22 दिसंबर शुक्रवार को छुट्टी ले सकते हैं।