Long Weekends in 2023: साल 2023 खत्म होने में अब सिर्फ तीन महीने का समय बचा है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी के कारण सोमवार को छुट्टी है। ज्यादातर लोगों ने इस लंबे वीकेंड में घूमने का प्लान बनाया और फैमिली के साथ घूमने का प्लान बनाया है। क्या आप इस बार घूमने का प्लान बनाने से चूक गए या कहीं घूमने नहीं जा पाए, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके पास लंबे वीकेंड के काफी सारे मौके हैं। यहां आपको बता रहे हैं कि अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के तीन महीनों में कब-कब लंबे वीकेंड आ रहे हैं जिनमें आप ऑफिस की एक दिन छुट्टी करके 4 से 5 दिन के लिए घूमने निकल सकते हैं। आइए जानते हैं साल 2023 में लंबे वीकेंड के क्या-क्या ऑप्शन हैं।
