Long Weekends in 2023: साल 2023 खत्म होने में तीन महीने से भी कम समय बचा है। अगर आप भी लंबे वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इसका फायदा आप इस हफ्ते के वीकेंड पर उठा सकते हैं। इस हफ्ते शनिवार से मंगलवार तक छुट्टी है। सोमवार को नवमी और मंगलवार को विजयदशमी के कारण छुट्टी रहने वाली है जिसका फायदा आप उठा सकते हैं। आप इस लंबी छुट्टी का फायदा उठाने के लिए कहीं आसपास घूमने जा सकते हैं। यहां आपको कुछ ऐसे ही घूमने के ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं।
