Long Weekends in 2023: इस साल बचे हैं 2 लॉन्ग वीकेंड, पहला शुरू हो रहा है कल से

Long Weekends in 2023: साल 2023 खत्म होने में एक महीने से बस थोड़ा समय ज्यादा है। इन बचे हुए दिनों में अब 2 लॉन्ग वीकेंड बचे हैं। इन दो वीकेंड में से पहला वीकेंड कल से ही शुरू होने वाला है। नॉर्थ इंडिया में ज्यादातर स्कूल कल शुक्रवार को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के कारण बंद है

अपडेटेड Nov 23, 2023 पर 5:50 PM
Long Weekend: नॉर्थ इंडिया में ज्यादातर स्कूल कल शुक्रवार को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के कारण बंद है।

Long Weekends in 2023: साल 2023 खत्म होने में एक महीने से बस थोड़ा समय ज्यादा है। इन बचे हुए दिनों में अब 2 लॉन्ग वीकेंड बचे हैं। इन दो वीकेंड में से पहला वीकेंड कल से ही शुरू होने वाला है। नॉर्थ इंडिया में ज्यादातर स्कूल कल शुक्रवार को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के कारण बंद है। शनिवार, रविवार और सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे। सोमवार 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती के कारण स्कूल और दफ्तर बंद रहने वाले हैं। यानी, इस वीकेंड में आपको सीधे 4 दिन की छुट्टी मिल रही है। ऐसे में आप भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं और चार छुट्टियों का फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं लंबे वीकेंड के ऑप्शन..

2023 में बचे लंबे वीकेंड की लिस्ट

24 नवंबर 2023, शुक्रवार, गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस


25 नवंबर, शनिवार

26 नवंबर, रविवार

27 नवंबर, सोमवार: गुरु नानक जयंती, प

इस बार आपको आपको एक साथ 4 छुट्टी मिल रही है।

दिसंबर 2023 में लंबा वीकेंड

23 दिसंबर, शनिवार

24 दिसंबर, रविवार

25 दिसंबर, सोमवार: क्रिसमस

लंबे वीकेंड का फायदा लेने के लिए आप 22 दिसंबर शुक्रवार को छुट्टी ले सकते हैं। ऐसा करने से आप एक साथ 4 छुट्टी का फायदा उठा पाएंगे।

Q2 में घट गया रेवेन्यू, लेकिन 10 साल में करोड़पति बनाने वाला यह शेयर अब भी है रॉकेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।