LPG Cylinder Price: रक्षाबंधन से पहले सरकार ने सस्ता किया एलपीजी सिलेंडर, दिल्ली, मुंबई, गाजियाबाद में ये है नया रेट

LPG Cylinder Price Cut: सरकार ने रक्षांबधन से पहले आम लोगों को राहत दी है। एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने देशभर में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 33.50 रुपये की कटौती कर दी है

अपडेटेड Aug 01, 2025 पर 8:46 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LPG Cylinder Price Cut: सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिये हैं।

LPG Cylinder Price Cut 1 August: सरकार ने रक्षांबधन से पहले आम लोगों को राहत दी है। एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने देशभर में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 33.50 रुपये की कटौती कर दी है। एलपीजी सिलेंडर की नई दरें आज 1 अगस्त 2025 से लागू हो गई हैं। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 19 किलोग्राम का होता है। हालांकि, सरकार ने घरेलू 14 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई भी बदलाव नहीं किया है। सरकार ने एलपीजी सिलेंडर सस्ता करने का ऐलान 31 जुलाई की रात को कर दिया था लेकिन नए रेट्स आज शुक्रवार 1 अगस्त 2025 से लागू होंगे।

अब इस रेट पर मिलेगा कमर्शियल सिलेंडर

1 अगस्त 2025 से लागू नई दरों के मुताबिक दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 1,631.50 रुपये में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 1,665 रुपये थी। जुलाई 2025 में यह सिलेंडर कोलकाता में 1,769 रुपये और मुंबई में 1,616.50 रुपये में मिल रहा था। हालांकि, अब यहां भी सिलेंडर का दाम 33.50 रुपये तक कम हो गया है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटने से केटरिंग यूनिट्स, होटल-रेस्तरां और फूड इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारियों को राहत मिलेगी। ये लोग कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं।


देश के प्रमुख शहरों में कमर्शियल LPG सिलेंडर के नए रेट

दिल्ली: 1,631.50 रुपये (पहले 1,665 रुपये)

कोलकाता:  1734.50 रुपये (पहले 1,769 रुपये)

मुंबई: 1582.50 रुपये (पहले  1,616 रुपये)

चेन्नई: 1789 रुपये (पहले 1,823.50 रुपये)

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने देशभर में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 33.50 रुपये की कटौती कर दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने देशभर में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 33.50 रुपये की कटौती कर दी है।

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में नहीं किया कोई बदलाव

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 14.3 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 8 अप्रैल 2025 से अब तक स्थिर बनी हुई है। इसमें सरकार ने कोई बदलाव नहीं किया है। बीते चार महीनों में कीमतों न ही बढ़ाया गया है और न ही घटाया गया है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतें नहीं बदलने का असर आम लोगों पर भी पड़ेगा। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत अब भी 853 रुपये है।

देश के बड़े शहरों में 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम

दिल्ली: 853 रुपये

मुंबई: 852.50 रुपये

लखनऊ: 890.50 रुपये

पटना: 942.50 रुपये

हैदराबाद: 905 रुपये

इंदौर: 881 रुपये

गाजियाबाद: 850.50 रुपये

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलती है सब्सिडी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत करीब 10 करोड़ परिवारों को प्रति सिलेंडर 300 रुपये की सब्सिडी दी जाती है। यह अमाउंट सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर होता है।

Credit Card Loan: क्रेडिट कार्ड पर कैसे मिलता है लोन, इसे लेने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।