Credit Cards

LPG Price 1 January: नए साल में सुबह-सुबह से तोहफा, दिल्ली से मुंबई तक सस्ता हुआ सिलेंडर, जानिए नए दाम

LPG Price 1 January 2025: आज नए साल के पहले दिन सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सिलेंडर के दाम में कटौती कर दी है। यह कटौती 19 किग्रा वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है। दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 14.50 रुपये कम हुए हैं। पूरे देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कमी आई है

अपडेटेड Jan 01, 2025 पर 7:13 AM
Story continues below Advertisement
LPG Price: तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

आज नए साल के पहले दिन सरकार ने आम लोगों को सुबह-सुबह से बड़ी राहत दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सिलेंडर के दाम में कटौती कर दी है। 1 जनवरी 2025 से एलपीजी सिलेंडर 14.50 रुपये सस्ता हो गया है। कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट घटा दिया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर यानी 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम पिछली बार 1 अगस्त 2024 को रिवाइज किया गया था।

1 जनवरी 2025 से LPG सिलेंडर का रेट

आज 1 जनवरी 2025 साल का पहला दिन है। हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतें तय होती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। 1 जनवरी 2025 से दिल्ली में 19 किलोग्राम वाल सिलेंडर का दाम 1804 रुपये, मुंबई में 1756 रुपये, चेन्नई में 1966 रुपये और कोलकाता में 1911 रुपये हो गया है।


पहले ये था गैस सिलेंडर का दाम

1 दिसंबर को कोलकाता में यही कॉमर्शियल 19 किलो वाले LPG सिलेंडर का दाम 1771 रुपये, कोलकाता में 1927 रुपये और 1980.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। दिल्ली 1818.50 रुपये प्रति सिलेंडर कीमत थी।

14 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में नहीं हुआ बदलाव

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह सिलेंडर अगस्त 2023 के रेट्स पर ही उपलब्ध है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹803, कोलकाता में ₹829, मुंबई में ₹802.50, और चेन्नई में ₹818.50 है। आम ग्राहकों के लिए दिल्ली में इसकी कीमत ₹803 बनी हुई है, जबकि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए इसकी कीमत ₹603 है। सरकार ने अगस्त 2023 में इस सिलेंडर के दाम में लगभग ₹100 की कटौती की थी।

Bank Holiday: कल 1 जनवरी 2025 को बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है बुधवार 1 जनवरी 2025 की छुट्टी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।