Get App

LPG Price 1 January: नए साल में सुबह-सुबह से तोहफा, दिल्ली से मुंबई तक सस्ता हुआ सिलेंडर, जानिए नए दाम

LPG Price 1 January 2025: आज नए साल के पहले दिन सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सिलेंडर के दाम में कटौती कर दी है। यह कटौती 19 किग्रा वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है। दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 14.50 रुपये कम हुए हैं। पूरे देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कमी आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 01, 2025 पर 7:13 AM
LPG Price 1 January: नए साल में सुबह-सुबह से तोहफा, दिल्ली से मुंबई तक सस्ता हुआ सिलेंडर, जानिए नए दाम
LPG Price: तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

आज नए साल के पहले दिन सरकार ने आम लोगों को सुबह-सुबह से बड़ी राहत दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सिलेंडर के दाम में कटौती कर दी है। 1 जनवरी 2025 से एलपीजी सिलेंडर 14.50 रुपये सस्ता हो गया है। कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट घटा दिया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर यानी 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम पिछली बार 1 अगस्त 2024 को रिवाइज किया गया था।

1 जनवरी 2025 से LPG सिलेंडर का रेट

आज 1 जनवरी 2025 साल का पहला दिन है। हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतें तय होती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। 1 जनवरी 2025 से दिल्ली में 19 किलोग्राम वाल सिलेंडर का दाम 1804 रुपये, मुंबई में 1756 रुपये, चेन्नई में 1966 रुपये और कोलकाता में 1911 रुपये हो गया है।

पहले ये था गैस सिलेंडर का दाम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें