LPG Price 1 November: दिवाली पर आम लोगों को झटका! 62 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर, ये हैं एलपीजी सिलेंडर के नए दाम

LPG Price on 1 November 2024: दिवाली पर आम लोगों को झटका लगने वाला है। आज 1 नवंबर 2024 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 62 रुपये तक बढ़ा दिये हैं। कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है

अपडेटेड Nov 01, 2024 पर 7:04 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LPG Price: 1 नवंबर से रसोई गैस महंगी हो गई है।

LPG Price on 1 November 2024: दिवाली पर आम लोगों को झटका लगने वाला है। आज 1 नवंबर 2024 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 62 रुपये तक बढ़ा दिये हैं। कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक आज 1 नवंबर 2024 से नए रेट्स लागू हो गए हैं।

LPG सिलेंडर हुआ महंगा 

आज नवंबर महीने का पहला दिन है। हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतें तय होती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 62 रुपये तक बढ़ा दिये हैं। दिल्ली में सिलेंडर का दाम 1740 रुपये से बढ़कर 1802 रुपये हो गया है। कोलकाता में सिलेंडर  1850.50 रुपये  की जगह 1911.50 रुपये में मिलेगा। मुंबई में सिलेंडर 1692.50 रुपये की जगह 1754 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में सिलेंडर 1903 रुपये की जगह 1964 रुपये में मिलेगा।


14 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में नहीं हुआ बदलाव

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह सिलेंडर अगस्त 2023 के रेट्स पर ही उपलब्ध है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹803, कोलकाता में ₹829, मुंबई में ₹802.50, और चेन्नई में ₹818.50 है। आम ग्राहकों के लिए दिल्ली में इसकी कीमत ₹803 बनी हुई है, जबकि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए इसकी कीमत ₹603 है। सरकार ने अगस्त 2023 में इस सिलेंडर के दाम में लगभग ₹100 की कटौती की थी।

पिछले दो महीनों में दाम

सितंबर में, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम दिल्ली में ₹1691, कोलकाता में ₹1802, मुंबई में ₹1644, और चेन्नई में ₹1855 थे। 1 अगस्त को 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिल्ली में ₹1652.50, कोलकाता में ₹1764.50, मुंबई में ₹1605, और चेन्नई में ₹1817 थी।

पंजाब एंड सिंध बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिवाली से पहले दिया तोहफा! FD पर बढ़ाया ब्याज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।