Get App

मुंबई में एक बार फिर बढ़े CNG और PNG के दाम, जानें नये रेट

महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने शुक्रवार 17 दिसंबर की रात से मुंबई में CNG की कीमतों में इजाफा कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 18, 2021 पर 10:08 AM
मुंबई में एक बार फिर बढ़े CNG और PNG के दाम, जानें नये रेट
मुंबई में एक बार फिर बढ़े CNG और PNG के दाम, जानें नये रेट

महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने शुक्रवार 17 दिसंबर की रात से मुंबई में CNG की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाया है। इसके अलावा पाइप्ड प्राकृतिक गैस (PNG) की कीमत में 1.50 रुपये प्रति मानक क्यूबिक मीटर गैस (SCM) की बढ़ोतरी की है।

रिवाइज सीएनजी की कीमत 63.50 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी की 38 रुपये प्रति SCM है। 30 सितंबर 2021 को कंपनी ने कीमतों को अब शहर में गैस की कीमतों में चौथी बार रिवाइज किया गया है इससे पहले 30 सितंबर 2021 को कंपनी ने कीमतों को में बढ़ोतरी की थी।

महानगर गैस ने पिछले दो महीनों में सीएनजी की कीमतों में 22 फीसदी यानी करीब 11.52 रुपये की बढ़ोतरी की है। जबकि कंपनी ने पिछले दो महीने में पीएनजी की कीमत में 25 फीसदी या 7.60 रुपये प्रति एससीएम की बढ़ोतरी की है।

सरकार ने अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 की अवधि के लिए गैस की कीमतों को रिवाइज कर 2.90 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल (60 प्रतिशत से अधिक) कर दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें