Ladki Bahin Yojana: सरकार लाडकी बहिन योजना के तहत फरवरी और मार्च महीने का पैसा एक साथ कल देने वाली है। महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिती तटकरे के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को लाभार्थी महिलाओं को दो महीने का पूरा पैसा मिलेगा।महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना की पात्र लाभार्थी महिलाएं अगली किश्त का इंतजार कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 से पहले महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की है कि 2.52 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में बकाया किश्तें जमा की जाएंगी।
