मध्य प्रदेश में जो अपनी सरकार नहीं बचा पाया वह महाराष्ट्र की सरकार बचाने में लगा है, शिवराज सिंह ने कमलनाथ पर ली चुटकी

22 जून को उज्जैन में एक संबोधन के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की दुखती रग पर हाथ रखा और पुरानी हार याद दिला दी

अपडेटेड Jun 23, 2022 पर 11:03 AM
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर तीखा कटाक्ष करते हुए कांग्रेस की हार याद दिलाई

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र सरकार के संकट को दूर करने के लिए कांग्रेस ने कमलनाथ को महाराष्ट्र का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। इसी सिलसिले में कमलनाथ इन दिनों महाराष्ट्र में हैं और शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच तालमेल बिठाने में जुटे हुए हैं। हालांकि उनकी इस कोशिश पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चुटकी ली है।

22 जून को उज्जैन में एक संबोधन के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस अनाथ हो गई है।कांग्रेस की दुखती रग पर भी हाथ रखते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "कमलनाथ महाराष्ट्र गए हैं..जो मध्य प्रदेश में अपनी सरकार नहीं बचा पाया वह महाराष्ट्र सरकार को कैसे बचा सकता है. कांग्रेस अपनी अंतिम सांसे ले रही है।"


शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता ED के चक्कर लगा रहे हैं। कांग्रेस अपनी अंतिम घड़ियां गिन रही है। मध्यप्रदेश के सीएम ने कहा कि कांग्रेस कभी किसी का भला नहीं कर सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।