MSSC vs Fixed Deposit: अगर आप एक महिला हैं और अपने लिए सेफ सेविंग का ऑप्शन तलाश रही हैं? महिलाओं के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) दोनों अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं। इनमें दोनों में ही महिलाओं को एक तय रिटर्न मिलता है। यहां दोनों योजनाओं में तुलना की गई है ताकि आप सही फैसला ले सको।
क्या है महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC)?
महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र एक सरकारी योजना है, जिसे 2023-24 के केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पेश किया था। इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसमें 7.5% का सालाना ब्याज मिलता है। ये योजना 2 साल के लिए है।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट की खासियत
केवल महिलाएं और लड़कियां इसमें निवेश कर सकती हैं।
न्यूनतम निवेश 1,000 रुपये और अधिकतम 2 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं।
योजना में सालाना 7.5% का ब्याज मिलता है।
आंशिक निकासी की सुविधा उपलब्ध है।
यह योजना अप्रैल 2023 से मार्च 2025 तक निवेश के लिए उपलब्ध है।
इस योजना से मिलने वाले ब्याज पर सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है, जिससे 40,000 रुपये तक का ब्याज टैक्स-फ्री होता है।
MSSC की ब्याज दर 7.5% सालाना तय की गई है, जो अधिकतर फिक्स्ड डिपॉजिट से अधिक है। ब्याज का कैलकुलेशन हर तीन महीने में किया जाता है और मैच्योरिटी पर एक साथ पेमेंट किया जाता है।
समय से पहले अकाउंट बंद करने के नियम
6 महीने बाद खाता बंद किया जा सकता है, लेकिन ब्याज दर घटकर 5.5% हो जाएगी।
एक साल पूरा होने के बाद 40% अमाउंट निकाली जा सकती है।
खाता धारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को पूरी पैसा ब्याज के साथ मिल जाएगा ब्याज सहित मिलेगी।
गंभीर बीमारियों या अभिभावक की मृत्यु की स्थिति में जमा पैसा ब्याज सहित वापस मिल सकती है।
FD अलग बैंकों में 5% से 9% तक ब्याज दर देते हैं। बैंक और पीरियड पर निर्भर करता है।
FD में निवेश की कोई ऊपरी सीमा नहीं होती, जबकि MSSC में अधिकतम 2 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है।
FD का पीरियड 7 दिन से 10 साल तक होता है, जबकि MSSC का पीरियड 2 साल का है।
FD पर समय से पहले पैसा निकालने पर पेनल्टी लग सकती है, जबकि MSSC में आंशिक निकासी की सुविधा मिलती है।
अगर आप 2 साल के लिए निवेश करके गारंटीड और ज्यादा रिटर्न चाहते हैं, तो महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) एक बेहतरीन विकल्प है। लेकिन अगर आपको ज्यादा फ्लेक्सिबल, लंबे पीरियड और बड़े अमाउंट में निवेश करने की सुविधा चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) बेहतर हो सकता है। अगर आप MSSC में निवेश करना चाहती हैं, तो 31 मार्च 2025 से पहले अपने नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवा लें, क्योंकि इस योजना को आगे बढ़ाने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।