महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में रोजाना 267 रुपये करें निवेश, हर 3 महीने में पाइए 27,845 रुपये

Mahila Samman Savings Certificate: महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) खाता पोस्ट ऑफिस में एक महिला अपने लिए या नाबालिग लड़की की ओर से उसके पेरेंट्स खोल सकते हैं। पोस्ट ऑफिस में एमएसएससी खाता खोलने के लिए आवश्यक न्यूनतम पैसा 1000 रुपये है और उसके बाद 100 रुपये के मल्टीपल में निवेश करना होगा

अपडेटेड May 24, 2023 पर 11:28 AM
एमएसएससी योजना के तहत एक खाताधारक कई खाते खोल सकता है।

Mahila Samman Savings Certificate: महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) खाता पोस्ट ऑफिस में एक महिला अपने लिए या नाबालिग लड़की की ओर से उसके पेरेंट्स खोल सकते हैं। पोस्ट ऑफिस में एमएसएससी खाता खोलने के लिए आवश्यक न्यूनतम पैसा 1000 रुपये है और उसके बाद 100 रुपये के मल्टीपल में निवेश करना होगा। हालांकि, इसमें अधिकतम 2 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। 2 लाख रुपये एक MSSC खाते में या कई MSSC खातों में जमा किए जा सकते हैं। लेकिन एक महिला या नाबालिग लड़की के सभी MSSC खातों में कुल जमा किया गया पैसा 2 लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए।

ये है महिला सम्मान योजना के नियम

एमएसएससी योजना के तहत एक खाताधारक कई खाते खोल सकता है। इसलिए, इस योजना में महिलाएं रोजाना कुछ पैसा बचा कर निवेश कर सकती है। हालांकि, एक नियम ये कहता है कि पहला खाता खोलने के बाद दूसरा खाता खोलने के बीच करीब तीन महीने का गैप होना चाहिए। यानी एक खाता अगर आज खोला है तो अगला खाता 3 महीने बाद खोल सकते हैं।


ये है पूरा कैलकुलेशन

उदाहरण के लिए यदि आप रोजाना सिर्फ 267 रुपये बचाते हैं, तो महीने के अंत में (30 दिनों के बाद) आपके पास 8010 रुपये होंगे। तीन महीने के अंत में आपके हाथ में कुल पैसा 24,030 रुपये होगा। आप तीन महीने के बाद एक नए एमएसएससी खाते में 24000 रुपये का निवेश कर सकते हैं, जिस पर 7.5% ब्याज मिलेगा और 2 साल का मैच्योरिटी पीरियड खत्म होने के बाद आपको लगभग 27,845 रुपये मिलेंगे। इस प्रकार, एमएसएससी खाते में हर तिमाही में 24,000 रुपये का निवेश करके, आप 2 साल के लिए हर तीन महीने के गैप के बाद लगभग 27,845 रुपये ले सकेंगे।

हर तीन महीने में मिलेगा ब्याज

MSSC खाते का ब्याज हर तीन महीने में मिलता है। ये पैसा आपके खाते में जमा हो जाते हैं लेकिन इसका पेमेंट अकाउंट बंद होने के बाद ही किया जाता है। MSSC खाताधारकों को खाता खोलने की तारीख से एक साल के बाद 40 फीसदी पैसा निकालने की इजाजत है।

Stock Market LIVE Updates: बाजार की चाल सपाट, हिंडाल्को टॉप लूजर, पावर और फार्मा शेयरों में तेजी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।