Ladki Bahin Yojana: लाडकी बहिन योजना की कही रुक न जाए आपकी किस्त, 31 दिसंबर से पहले कर ले जरूरी काम

Ladki Bahin Yojana eKYC: मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना का लाभ आगे भी जारी रखने के लिए लाभार्थी महिलाओं को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। 31 दिसंबर तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करना बेहद जरूरी है। ई-केवाईसी नहीं करने पर हर महीने मिलने वाले 1500 रुपये से हाथ धो सकती हैं

अपडेटेड Dec 29, 2025 पर 4:14 PM
Story continues below Advertisement
Ladki Bahin Yojana: सरकार ने साफ कर दिया है कि योजना का लाभ आगे भी जारी रखने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है

Ladki Bahin Yojana eKYC: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना को लेकर बड़ी खबर आ रही है। अगर आप मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना की लाभार्थी हैं, तो 31 दिसंबर तक ई-केवाईसी जरुर करवा लें। ऐसा नहीं होने पर आप लाडकी बहिण योजना के अंतर्गत हर महीने मिलने वाले 1500 रुपये से हाथ धो सकती हैं। महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने योजना का लाभ ले रही सभी महिलाओं से अनुरोध किया है कि, वे पहचान सत्यापन यानी ई-केवाईसी जल्द से जल्द पूरा कर लें। ऐसा न करने पर आगे चलकर किस्त रुकने या भुगतान में देरी जैसी समस्याएं आ सकती हैं। अदिति तटकरे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

सरकार ने साफ कर दिया है कि योजना का लाभ आगे भी जारी रखने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। इसके लिए तय समय सीमा खत्म होने वाली है। इसलिए देर किए बिना तुरंत ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करा लें, ताकि हर महीने मिलने वाली 1500 रुपये की मदद बिना रुकावट खाते में मिलती रहे।

करेक्शन भी कर सकते हैं


जिन लाभार्थी महिलाओं ने ई-केवाईसी तो करा ली है, लेकिन प्रक्रिया के दौरान किसी ऑप्शन को चुन लिया था सरकार ने उनको भी राहत दी है। ऐसी महिलाएं 31 दिसंबर 2025 तक आधिकारिक वेब पोर्टल पर फिर से जाकर अपनी ई-केवाईसी अपडेट कर सकती हैं और हुई गलती को ठीक कर सकती हैं। सुधार करने के लिए लाभार्थी को स्वयं पोर्टल में लॉग इन करना जरूरी है, ताकि आगे चलकर योजना की राशि मिलने में कोई रुकावट न आए।

कब शुरू हुई थी योजना

महिलाओं की आर्थिक मजबूती के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना शुरू की थी। इस योजना को 28 जून 2024 को तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में मंजूरी मिली थी। इसके तहत 21 से 65 वर्ष की योग्य महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। अब तक सरकार इस योजना की 16 किस्तें जारी कर चुकी है, जिससे लाखों महिलाओं को नियमित आर्थिक सहारा मिल रहा है। इस योजना का मकसद महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार करना, परिवार और समाज में उनकी भूमिका मजबूत करना और उन्हें हर महीने आर्थिक मदद देना है। सरकार का मानना है कि इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और उनका जीवन बेहतर होगा।

कैसे करें e-KYC

स्पेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाएं।

स्पेप 2: यहां पर मौजूद e-KYC पर क्लिक करें,जिसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।

स्पेप 3: इसके बाद आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल पर पर ओटीटी को सबमिट करें।

स्पेप 4: इसके बाद मांगी गई सभी जानकारियों को भर लें।

स्पेप 5: अगर पिता या पति जीवित हैं तो उनका आधार नंबर डालें।

स्पेप 6: इसके बाद अपने जाति का चयन करें और ये भी बताना होगा कि परिवार में कोई सरकारी नौकरी या पेंशन नहीं ले रहा है।

स्पेप 7: बायोमेट्रिक प्रोसेस के जरिए अपने ईकेवाईसी प्रक्रिया को पूरी कर लें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।