Market outlook : भारतीय शेयर बाज़ार में बिकवाली का दौर शुक्रवार,24 अप्रैल को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही 1% से ज़्यादा टूट कर बंद हुए। कारोबारी सेशन के अंत में सेंसेक्स 1,000 अंक या 1.29% गिरकर 76,664 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 275 अंक या 1.14% गिरकर 23,898 पर बंद हुआ है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.96 फीसदी गिरा है। जबकि स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.87 फीसदी नीचे बंद हुआ है।
