Meme coins crash: मीम कॉइन्स 2025 में अपने सबसे निचले मार्केट कैप स्तर पर पहुंच गए हैं। इससे साफ पता चलता है कि निवेशकों की दिलचस्पी इस सेगमेंट में तेजी से कम हुई है। डिसेंट्रलाइज्ड एक्सचेंजों पर ट्रेडिंग वॉल्यूम भी सालाना आधार पर करीब 70% गिर गया है। यह भी मीम टोकन्स को लेकर ठंडे पड़ चुके सेंटीमेंट का संकेत देता है।
