ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत नजर आ रहे है। एशिया में NIKKEI पर हल्का दबाव देखने को मिल रहा है लेकिन SGX NIFTY आधा परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। गहराते यूक्रेन संकट के बीच कल अमेरिका में DOW गिरावट के साथ बंद हुआ था हालांकि NASDAQ की फ्लैट CLOSING हुई थी।
अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। सोमवार को NASDAQ फ्लैट बंद हुआ। यूक्रेन संकट का बाजार पर असर दिख रहा है। ब्रेंट का भाव 96 डॉलर के ऊपर बरकरार है। Belarus में 30 हजार रूसी सैनिक ड्रिल कर रहे हैं । यूक्रेन बॉर्डर से Belarus की सीमा जुड़ी है। रूसी सैनिकों पर ब्लैक सी को ब्लॉक करने का आरोप लगया है। 16 फरवरी को यूक्रेन पर रूसी हमले की अटकलें तेज हुई है। अमेरिका ने दूतावास को Kyiv से Lviv शिफ्ट किया है। इस बीच रूस के विदेश मंत्री ने कहा कि तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक वार्ता के लिए तैयार है।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 119.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.27 फीसदी की गिरावट 27,006.66
के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.02 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.44 फीसदी चढ़कर 18,077.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.30 फीसदी की गिरकर 24,482.06 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 3,438.51 के स्तर पर दिख रहा है।