Get App

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत, एशिया की कमजोर शुरुआत, SGX NIFTY में हल्की बढ़त

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत नजर आ रहे है। एशिया की कमजोर शुरुआत हुई है। SGX NIFTY में हल्की बढ़त देखने को मिली है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 24, 2022 पर 8:42 AM
ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत, एशिया की कमजोर शुरुआत, SGX NIFTY में हल्की बढ़त
क्केई करीब 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 26,863.33 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में फ्लैट कारोबार होता नजर आ रहा है ।

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत नजर आ रहे है। एशिया की कमजोर शुरुआत हुई है। SGX NIFTY में हल्की बढ़त देखने को मिली है। DOW FUTURES 120 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। हालांकि बैंक और टेक शेयरों में खरीदारी से कल अमेरिकी बाजार मजबूत बंद हुए थे। DOW 600 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ था।

US मार्केट कल अच्छी तेजी के साथ बंद हुए थे। Dow में 600 प्वाइंट से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। वहीं S&P 500 में 1.9% और Nasdaq में 1.6% की तेजी देखने को मिली। बैंक और टेक शेयरों में जबरदस्त खरीदारी के कारण S&P 500 के सभी 11 सेक्टर हरे निशान में बंद है। बता दें कि पहली तिमाही के नतीजों का आखिरी दौर है। S&P के 474 कंपनियां नतीजे घोषित कर चुकी हैं । ज्यादातर कंपनियों के उम्मीद से बेहतर नतीजे रहे है।

Share Market Live Update: SGX NIFTY दे रहा संकेत, मिली -जुली हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

बाजार की नजर आज आने वाले फेड चेयरमैन के बयान पर है। बुधवार को FOMC मिनट्स जारी होंगे। US फ्यूचर्स में गिरावट देखने को मिली। ब्रेंट का भाव $113 के करीब बरकरार है। डॉलर इंडेक्स 103 से नीचे फिसला है। डॉलर कमजोर होने से सोने की चमक बढ़ी है। COMEX पर सोना $1850 के करीब नजर आ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें