Modi Ki Guarantee: अब आपको विदेश जाने के लिए डॉलर खरीदने के लिए परेशान नहीं होना होगा। खासकर, इन देशों में जहां सरकार ने समझौता किया है, वहां आप अपने यूपीआई (UPI) के जरिये पेमेंट कर सकते हैं। इन देशों की लिस्ट मोदी सरकार के समय में बढ़ती जा रही है। विदेश मंत्रालय ने हाल में घोषणा की कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सर्विस अब श्रीलंका और मॉरीशस में भी उपलब्ध हैं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका और मॉरीशस में UPI और रूपे कार्ड सर्विस को लॉन्च भी कर दिया है।
