मानसून में घूमिये कश्मीर की हसीन वादियां, IRCTC लेकर आया टूर पैकेज, 25 जुलाई से हो रहा है शुरू

IRCTC Kashmir Tour Package: अगर आपका भी मानसून के सीजन में घूमने का प्लान है तो कश्मीर जा सकते हैं। आईआरसीटीसी की तरफ से यात्रियों के लिए कश्मीर का टूर पैकेज लाया गया है। इस दौरान यात्रियों को कई खूबसूरत स्थानों पर घुमाया जाएगा

अपडेटेड Jul 15, 2023 पर 6:03 PM
अगर आपका भी मानसून के सीजन में घूमने का प्लान है तो कश्मीर जा सकते हैं।

IRCTC Kashmir Tour Package: अगर आपका भी मानसून के सीजन में घूमने का प्लान है तो कश्मीर जा सकते हैं। आईआरसीटीसी की तरफ से यात्रियों के लिए कश्मीर का टूर पैकेज लाया गया है। इस दौरान यात्रियों को कई खूबसूरत स्थानों पर घुमाया जाएगा। कश्मीर टूर पैकेज की खासियत है कि इसमें आपको आने जाने की फ्लाइट, होटल और खाना पीना सब मिलेगा। इंडियन रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation IRCTC) कश्मीर घुमने का टूर पैकेज कोलकाता से दे रहा है। ये टूर पैकेज 25 से शुरू होगा। उत्तर भारत की गर्मी से बचने के लिए ज्यादतर लोग पहाड़ों और ठंडे इलाकों में जाना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप भी अभी तक कश्मीर नहीं गए हैं इस बाज जानें का अच्छा मौका है।

IRCTC कश्मीर टूर पैकेज: 6 दिन और 5 रात

IRCTC कश्मीर का पैकेज 7 दिन और 6 रातों का है। IRCTC के टूर पैकेज में आपको फ्लाइट कोलकाता से कश्मीर लेकर जाएगी। टूर पैकेज के तहत हवाई जहाज से कश्मीर लेकर जाएंगे। उसके बाद किसी टैक्सी या मिनी बस का इस्तेमाल कर होटल लेकर जाएंगे। कश्मीर घूमने के लिए आपको लोकर टूर गाइड भी मिलेगा। ऐसे ही वापसी भी कश्मीर से कोतकाता लेकर आएगी। सरकारी कर्मचारी IRCTC के टूर पैकेज के लिए LTC का फायदा उठा सकते हैं।


25,110 रुपये से शुरू है IRCTC का टूर पैकेज

कश्मीर टूर पैकेज की शुरुआत 52,000 रुपये से हो रही है। अगर एक व्यक्ति के लिए टूर पैकेज लेंगे तो 63800 रुपये चुकाने होंगे। अगर दो व्यक्ति घूम रहे हैं तो 53900 रुपये एक व्यक्ति के लिए देने होंगे। तीन लोग घूम रहे हैं तो 52100 रुपये हर एक के लिए देने होंगे। IRCTC के टूर पैकज में फ्लाइट, होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट, खाना यानी 5 दिन ब्रेकफास्ट और डिनर शामिल है।

देख पाएंगे कश्मीर की हसीन वादियां

कश्मीर में गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर, सोनमर्ग आदि जगह घुमाई जाएगी। अगर किस्मत ने साथ दिया तो आप गुलमर्ग में पहले से जमी बर्फ मिल सकती है। यहां आप आइस स्केटिंग कर सकते हैं। आप अपने ऑफिस में सभी बिल जमा करके एलटीसी क्लेम कर सकते हैं। IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको इस टूर पैकेज के बारे में तमाम जानकारी मिल जाएगी। ये टूर पैकेज 25 जुलाई से कोलकाता से शुरू होगा।

IPO News :अगले हफ्ते प्राइमरी मार्केट में रहेगी रौनक, खुलेंगे दो आईपीओ, चार शेयरों की होगी लिस्टिंग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।