Get App

म्यूचुअल फंड और पीपीएफ दोनों में हर महीने 10,000 रुपये निवेश से 15 साल बाद कितना बड़ा फंड तैयार हो जाएगा?

म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम में सिप और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) की मदद से लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम शेयरों में आपके पैसे को इनवेस्ट करती है। इसलिए इसका रिटर्न मार्केट के रिटर्न से जुड़ा होता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 06, 2025 पर 8:59 PM
म्यूचुअल फंड और पीपीएफ दोनों में हर महीने 10,000 रुपये निवेश से 15 साल बाद कितना बड़ा फंड तैयार हो जाएगा?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि जो इनवेस्टर थोड़ा रिस्क ले सकते हैं वे दोनों ऑप्शंस में इनवेस्ट कर सकते हैं।

लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार करने के लिए सही प्लानिंग और निवेश में अनुशासन जरूरी है। म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम में सिप और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) की मदद से लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम शेयरों में आपके पैसे को इनवेस्ट करती है। इसलिए इसका रिटर्न मार्केट के रिटर्न से जुड़ा होता है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड के रिटर्न पर मार्केट के प्रदर्शन का कोई असर नहीं पड़ता है।

अपने इनवेस्टमेंट गोल के हिसाब से करें निवेश

आप अपने इनवेस्टमेंट गोल, रिस्क लेने की क्षमता और निवेश की अवधि के आधार पर दोनों में से किसी एक का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जो इनवेस्टर थोड़ा रिस्क ले सकते हैं वे दोनों ऑप्शंस में इनवेस्ट कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम में सिप से निवेश से लंबी अवधि में जहां बहुत अच्छा रिटर्न मिल सकता है वही पीपीएफ में निवेश आपके पोर्टफोलियो को सुरक्षा प्रदान करेगा। कई स्मार्ट इनवेस्टर्स लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट के लिए दोनों ऑप्शंस का इस्तेमाल करते हैं।

म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए कोई लिमिट नहीं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें