म्यूचुअल फंड की इस स्कीम ने हर महीने 10,000 की सिप को 25 साल में 3.5 करोड़ रुपये बना दिया

कोटक म्यूचुअल फंड की इस स्कीम का नाम कोटक ब्लूचिप फंड है। इसकी शुरुआत 1998 में हुई थी। तब से इसका सालाना एनुअल ग्रोथ रेट 16 फीसदी से ज्यादा रहा है

अपडेटेड Feb 22, 2024 पर 5:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कोटक ब्लूचिप फंड का एसेट अंडर मैनजमेंट (AUM) 31 मार्च, 2024 को 7,424.61 करोड़ रुपये था।

म्यूचुअल फंड की इस स्कीम में हर महीने सिर्फ 10,000 रुपये के सिप ने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। इस स्कीम का नाम Kotak Blue Chip Fund है। इस स्कीम की शुरुआत 29 दिसंबर, 1998 को हुई थी। इस स्कीम का कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) 16.36 फीसदी है। यह स्कीम मुख्य अलग-अलग सेक्टर की लार्जकैप कंपनियों के शेयरों में निवेश करती है। यह स्कीम निवेश के लिए ऐसी कंपनियों का चुनाव करती है, जिनमें मार्केट के मुकाबले उतार-चढ़ाव कम दिखता है। इसके अलावा कंपनी के मैनेजमेंट की स्ट्रेटेजी, ट्रैक रिकॉर्ड और लिक्विडिटी के आधार पर कंपनियों का चुनाव होता है।

इन दिग्गज शेयरों में बड़ा निवेश

कोटक ब्लूचिप फंड का एसेट अंडर मैनजमेंट (AUM) 31 मार्च, 2024 को 7,424.61 करोड़ रुपये था। इस स्कीम ने मुख्य रूप से एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और लार्सन एंड टूब्रो जैसी दिग्गज कंपनियों के स्टॉक्स में निवेश किया है। वैल्यू रिसर्च के मुताबिक, इन शेयरों में उसका निवेश 4.45 से 7.07 फीसदी तक है।


यह भी पढ़ें: Corporate FD के ज्यादा इंटरेस्ट का फायदा उठाना चाहते हैं? अपनाए यह तरीका

अलग-अलग टाइम फेज में बेहतर प्रदर्शन

31 जनवरी, 2024 को इस फंड का 98.09 फीसदी निवेश शेयरों में था। 1.67 फीसदी कैश और कैश इक्विवैलेंट्स था। 0.24 फीसदी का निवेश डेट था। कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड के मैनेजिंग डायरेक्टर नीलेश शाह ने कहा कि पिछले 25 साल से इंडिया की तस्वीर काफी बदली है। कोटक ब्लूचिप फंड ने हर इकोनॉमिक साइकिल, पॉलिटिकल फेज और फंडामेंटल शिफ्ट में इंडिया की ग्रोथ स्टोरी के हिसाब से प्रदर्शन किया है।

प्रमुख सूचकांकों से ज्यादा रिटर्न

कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड के चीफ इनवेस्टमेंट अफसर (इक्विटी) हर्ष उपाध्याय ने कहा कि कोटक ब्लूचिप फंड ने बीते 25 साल में कई इकोनॉमिक, पॉलिटिकल और सोशल बदलाव को देखा है। इस फंड ने निफ्टी 100 टीआरआई और निफ्टी 50 टीआरआई दोनों के मुकाबले कई पीरियड में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस फंड के प्रदर्शन में उपाध्याय की बड़ी भूमिका रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।