Mutual Funds: म्यूचुअल फंड्स में निवेश करना चाहते हैं? सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले इन पांच फंडों के बारे में जान लीजिए

इस साल Nifty 50 में करीब 13 फीसदी गिरावट आई है। इसमें मध्यपूर्व में चल रही लड़ाई का बड़ा हाथ है। हालांकि, इस गिरावट से शेयरों की कीमतें अट्रैक्टिव लेवल पर आ गई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि उतार-चढ़ाव के बीच लार्जकैप म्यूचुअल फंडों में निवेश करना ज्यादा सुरक्षित है

अपडेटेड Apr 07, 2026 पर 2:04 PM
Story continues below Advertisement
बीते 5 सालों में कई लार्जकैप फंडों ने निवेशकों को मालामाल किया है।

शेयर बाजार में आई गिरावट ने निवेशकों को डराया है। खासकर नए निवेशकों को झटका लगा है, जिन्होंने पहले कभी बाजार में इतनी गिरावट नहीं देखी थी। ऐसे इनवेस्टर्स ने कोविड के दौरान मार्केट में निवेश करना शुरू किया। उन्हें कोविड के बाद मार्केट में आई तेजी का फायदा मिला। बीते डेढ़ साल से भारतीय बाजार का प्रदर्शन खराब है। खासकर 2026 में मार्केट में बड़ी गिरावट आई है। सवाल है कि क्या अभी म्यूचुअल फंडों में निवेश करना सही है? अगर हां तो किस तरह के फंडों में निवेश करना चाहिए?

लार्जकैप शेयरों की कीमतें अट्रैक्टिव लेवल पर

एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार में आई गिरावट के बाद लॉर्जकैप स्टॉक्स की वैल्यूएशन उनके लॉन्ग टर्म औसत के करीब आ गई है। DSP Netra के अप्रैल एडिशन के मुताबिक, लार्जकैप स्टॉक्स की वैल्यूएशन उनकी लंबी अवधि की 18-19 गुना अर्निंग्स पर आ गई हैं। इंडिया और दूसरे उभरते बाजारों की वैल्यूएशन के बीच का फर्क भी घटा है। इससे भारतीय शेयरों का अट्रैक्शन बढ़ा है। इस साल Nifty 50 में करीब 13 फीसदी गिरावट आई है।


बीते 5 साल में कई लार्जकैप फंडों का प्रदर्शन शानदार

उतार-चढ़ाव के बीच लार्जकैप म्यूचुअल फंड्स इनवेस्टर्स के लिए अट्रैक्टिव दिख रहे हैं। इसकी कुछ खास वजहें हैं। ये फंड मजबूत बैलेंसशीट वाली कंपनियों के शेयरों में निवेश करते हैं, जिनकी अर्निंग्स के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। बाजार में उतार-चढ़ाव आने पर लार्जकैप स्टॉक्स पर उसका कम असर देखने को मिलता है। बीते 5 सालों में कई लार्जकैप फंडों ने निवेशकों को मालामाल किया है। इनमें महिंद्रा मनुलाइफ लार्ज कैप फंड और Nippon India Large Cap Fund सबसे आगे हैं।

महिंद्रा मनुलाइफ ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न

सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले फडों और बेंचमार्क के बीच फर्क ज्यादा नहीं है। इससे पता चलता है कि लार्जकैप फंडों की कैटेगरी में कॉम्पटिशन काफी ज्यादा है। सबसे ज्यादा प्रदर्शन करने वाले फंड ने भी निफ्टी के मुकाबले थोड़ा ही ज्यादा रिटर्न दिया है। Mahindra Manulife Large cap Fund का 5 साल में रोलिंग रिटर्न 16.94 फीसदी रहा है। इस फंड ने अपना 34.5 फीसदी निवेश सिर्फ 5 बड़ी कंपनियों के शेयरों में किया है। इनमें ICICI Bank, HDFC Bank और Reliance Industries शामिल हैं। इसका निवेश Bajaj Finserve और Infosys में भी है।

Nippon India Large Cap Fund दूसरे नंबर पर

निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड का 5 साल में रोलिंग रिटर्न 16.68 फीसदी है। इस फंड ने अपना 30 फीसदी निवेश सिर्फ 5 कंपनियों के शेयरों में किया है। इनमें HDFC Bank, ICICI Bank और Reliance Industries शामिल हैं। इसका निवेश एलएंडटी और एक्सिस बैंक में भी है। ICICI Prudential Large Cap Fund का 5 साल का रोलिंग रिटर्न 16.33 फीसदी है। इसने अपना 35.5 फीसदी निवेश पांच बड़ी कंपनियों के शेयरों में किया है। इनमें ICICI Bank, HDFC Bank, Larsen & Toubro, Reliance Industries और एक्सिस बैंक शामिल हैं।

top largecap fund

इन फंडों ने भी निवेशकों को किया मालामाल

Canara Robeco Large Cap Fund का 5 साल का रोलिंग रिटर्न 16.15 फीसदी है। इसने अपना 31 फीसदी निवेश टॉप पांच कंपनियों के शेयरों में किया है। इनमें HDFC Bank, ICICI Bank, Reliance Industries, SBI और L&T शामिल हैं। बड़ौदा बीएनपी पारिबा लार्जकैप फंड का 5 सालों में रोलिंग रिटर्न 15.23 फीसदी है। इस फंड ने अपना करीब 27 फीसदी निवेश टॉप 5 कंपनियों में किया है। इनमें HDFC Bank, Reliance Industries और ICICI Bank शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: RBI MPC: लोन लेने वालों को राहत मिलेगी या नहीं, जानिए क्या कह रहे एक्सपर्ट्स

डिसक्लोजर: मनीकंट्रोल नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का नियंत्रण है, जिसकी इकलौता लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।