Get App

Narendra Modi in Japan Updates: PM ने UNIQLO चेयरमैन, सुजुकी के एडवाइजर के साथ की बैठक, भारत में नए अवसरों पर चर्चा

मोदी के अलावा, 24 मई को टोक्यो में क्वाड शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीस भी शामिल होंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड May 23, 2022 पर 12:35 PM
Narendra Modi in Japan Updates: PM ने UNIQLO चेयरमैन, सुजुकी के एडवाइजर के साथ की बैठक, भारत में नए अवसरों पर चर्चा
नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के सलाहकार ओसामू सुजुकी से मुलाकात की

Narendra Modi in Japan Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को क्वाड नेताओं के एक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान पहुंचे है। PM मोदी दो दिन की यात्रा पर जापान गए हैं। क्वाड नेताओं की इस बैठक का मकसद ग्रुप के सदस्य देशों के बीच सहयोग को और बढ़ाना। साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र में विकास पर चर्चा करना है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, "टोक्यो में लैंड कर गए हैं। इस यात्रा के दौरान क्वाड समिट समेत कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साथी क्वाड नेताओं से मुलाकात करेंगे। जापानी व्यापारिक नेताओं और भारतीय प्रवासियों के साथ भी बातचीत करेंगे।"

मोदी के अलावा, 24 मई को टोक्यो में क्वाड शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीस भी शामिल होंगे।

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी टोक्यो पहुंचे। यूएस-जापान संयुक्त बयान में बाइडन ने कहा, "कल हम अपने साथी क्वाड पार्टनर्स- ऑस्ट्रेलिया और भारत से मिलने जा रहे हैं। क्वाड दुनिया को दिखा रहा है कि लोकतांत्रिक देशों के बीच सहयोग से बड़े काम हो सकते हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें